• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सड़कों पर दौड़ती नजर आई नई रेनॉल्ट डस्टर, दमदार लुक और शानदार रोड प्रेजेंस ने खींचा ध्यान

New Renault Duster Spotted on Indian Roads, Bold SUV Design and Strong Road Presence Impress - Automobile News in Hindi

भारतीय बाजार में वापसी की तैयारी कर रही रेनॉल्ट डस्टर एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में नई डस्टर को भारतीय सड़कों पर चलते हुए देखा गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि यह SUV बिना किसी कैमोफ्लाज के खाकी ग्रीन कलर में नजर आई, जिससे इसके फाइनल प्रोडक्शन मॉडल के डिजाइन की साफ झलक मिलती है। पहली नजर में ही नई डस्टर का लुक पहले से कहीं ज्यादा बोल्ड और मस्कुलर दिखाई देता है, वहीं इसकी रोड प्रेजेंस भी काफी मजबूत नजर आ रही है।
एक्सटीरियर में दिखा नया अवतार

स्पाई वीडियो में नई रेनॉल्ट डस्टर का रियर प्रोफाइल खास तौर पर ध्यान खींचता है। इसमें कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स, नया डिजाइन वाला बंपर और चौड़ा स्टांस देखने को मिलता है। साइड प्रोफाइल में SUV की ऊंचाई और चौड़ाई इसे ज्यादा दमदार बनाती है, जबकि बड़े 18 इंच के अलॉय व्हील्स इसके स्पोर्टी कैरेक्टर को और उभारते हैं। कुल मिलाकर डिजाइन के मामले में नई डस्टर को ग्लोबल SUV ट्रेंड्स के हिसाब से तैयार किया गया है।
फीचर्स में बड़ा अपग्रेड
नई डस्टर सिर्फ लुक्स में ही नहीं, बल्कि फीचर्स के मामले में भी बड़ा बदलाव लेकर आई है। इंटीरियर में 10 इंच की बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दी गई है, जो गूगल बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करती है। इसके साथ 10.25 इंच का डिजिटल टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और इलेक्ट्रिक टेलगेट जैसे प्रीमियम फीचर्स भी शामिल हैं। सेफ्टी के लिए इसमें एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम यानी ADAS भी देखने को मिल सकता है।
तीन इंजन ऑप्शन के साथ आएगी SUV
रेनॉल्ट नई डस्टर को अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तीन इंजन ऑप्शन के साथ पेश करने की तैयारी में है। एंट्री लेवल वेरिएंट में 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जबकि टॉप वेरिएंट में 1.3 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो ज्यादा पावर और टॉर्क के साथ बेहतर परफॉर्मेंस ऑफर करेगा। इसके अलावा कंपनी इसमें पेट्रोल हाइब्रिड इंजन का विकल्प भी दे सकती है, जो माइलेज और ड्राइविंग एक्सपीरियंस दोनों को संतुलित बनाएगा।

लॉन्च और डिलीवरी को लेकर संकेत

फिलहाल रेनॉल्ट ने नई डस्टर की आधिकारिक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन बाजार में इसे जल्द उतारे जाने की तैयारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नॉन-हाइब्रिड वेरिएंट की डिलीवरी मार्च 2026 से शुरू हो सकती है, जबकि हाइब्रिड वेरिएंट की डिलीवरी साल के अंत तक शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। सेगमेंट की बात करें तो नई डस्टर मिड-साइज SUV कैटेगरी में उतरेगी, जहां इसका मुकाबला क्रेटा, सेल्टोस, ग्रैंड विटारा, हाइराइडर, एलिवेट, टाइगुन और कुशाक जैसी लोकप्रिय SUVs से होगा।
नई रेनॉल्ट डस्टर को देखकर इतना तय है कि कंपनी इस बार भारतीय बाजार में ज्यादा मजबूत और फीचर-लोडेड SUV के साथ वापसी करने की तैयारी में है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-New Renault Duster Spotted on Indian Roads, Bold SUV Design and Strong Road Presence Impress
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: \r\nrenault duster, new renault duster india, renault duster spied, upcoming suv india, suv news, auto news india, renault cars, auto news in hindi, auto news india, latest automobile photos, latest auto news
Khaskhabar.com Facebook Page:

ऑटोमोबाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved