जून का महीना खत्म होने को है और अगर आप इस महीने के अंत में नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए शानदार मौका साबित हो सकता है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी चुनिंदा छह लोकप्रिय कारों पर भारी डिस्काउंट दे रही है। इनमें वैगनआर से लेकर जिम्नी और ग्रैंड विटारा जैसी कारें शामिल हैं, जिन पर आपको 1 लाख से भी अधिक की बचत हो सकती है। सबसे अधिक लाभ 2.30 लाख तक का मिल रहा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वैगनआर पर 1.05 लाख तक की छूट
मारुति की लोकप्रिय हैचबैक कार वैगनआर पर ग्राहकों को विभिन्न वैरिएंट्स के आधार पर ₹95,000 से ₹1.05 लाख तक की छूट दी जा रही है।
—AMT वैरिएंट (2 एयरबैग): ₹1.05 लाख
—मैनुअल (पेट्रोल/CNG, 2 एयरबैग): ₹1 लाख
—AMT (6 एयरबैग): ₹1 लाख
—मैनुअल (6 एयरबैग, पेट्रोल/CNG): ₹95,000
स्विफ्ट पर भी ₹1 लाख तक का फायदा
मारुति की दूसरी हिट कार स्विफ्ट पर भी भारी छूट दी जा रही है।
—LXI वैरिएंट: ₹1 लाख
—मैनुअल पेट्रोल/CNG वैरिएंट्स: ₹95,000 तक
बलेनो पर ₹1.02 लाख तक की छूट
प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में बलेनो पर AMT और सिग्मा ट्रिम पर ₹1.02 लाख तक का डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि पेट्रोल और CNG मैनुअल मॉडल पर यह ₹97,000 तक है।
जिम्नी पर सीधा ₹1 लाख का कैश डिस्काउंट
ऑफरोडिंग के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। मारुति की जिम्नी SUV पर कंपनी सीधे ₹1 लाख की कैश छूट दे रही है।
इनविक्टो हाइब्रिड पर ₹1.40 लाख तक की राहत
इनविक्टो के बेस वैरिएंट पर ₹1.15 लाख और टॉप वैरिएंट पर ₹1.40 लाख तक की छूट दी जा रही है।
ग्रैंड विटारा पर ₹2.30 लाख तक का भारी डिस्काउंट
मारुति ग्रैंड विटारा पर कंपनी ने सबसे बड़ा ऑफर दिया है।
—पुरानी ग्रैंड विटारा के विभिन्न वैरिएंट्स पर छूट 38,000 से शुरू होकर 2.30 लाख तक जा रही है।
—खासकर हाइब्रिड वैरिएंट्स पर 2.03 लाख के साथ 5 साल की वारंटी मिलाकर कुल फायदा 2.30 लाख तक पहुंच रहा है।
—वहीं नई ग्रैंड विटारा पर भी 83,000 से लेकर 1.60 लाख तक की छूट दी जा रही है।
अगर आप जून में कोई नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो मारुति की ये 6 कारें आपके बजट और जरूरत के अनुसार शानदार विकल्प साबित हो सकती हैं। लेकिन ध्यान रहे, ये ऑफर सिर्फ 30 जून 2025 तक ही मान्य हैं। इसलिए जल्दी फैसला लें और इस सुनहरे मौके का लाभ उठाएं।
चीन में घटी BMW की बिक्री, भारत ने दिखाया दम; 2025 की पहली छमाही में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन
ओला रोडस्टर X प्लस की डिलीवरी देशभर में शुरू, फुल चार्ज में 252Km की रेंज
भारत में टेस्ला की एंट्री: 15 जुलाई को मुंबई में खुलेगा पहला एक्सपीरियंस सेंटर
Daily Horoscope