• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

होंडा टूव्हीलर्स ने इतने ग्राहकों को जोड़ बनाया विश्व रिकॉर्ड

नई दिल्ली। होंडा टूव्हीलर्स इंडिया ने पिछले वित्त वर्ष में एक ही वित्त वर्ष में 10 लाख से अधिक नए ग्राहकों को जोड़ विश्व रिकार्ड बनाया है। इस दौरान वित्त वर्ष 2017-18 में कंपनी ने कुल 61,23,886 वाहनों की बिक्री की, जो साल-दर-साल आधार पर 22 फीसदी की वृद्धि दर है। कंपनी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि होंडा टूव्हीलर्स इंडिया की वित्त वर्ष 2016-17 में कुल बिक्री 50,08,230 वाहनों की थी जो वित्त वर्ष 2017-18 में बढक़र 61,23,886 वाहनों की हो गई। इस प्रकार कंपनी ने कुल 11,15,656 नए ग्राहक जोड़े। कंपनी का दावा है कि यह विश्व रिकार्ड है। कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2016-17 में होंडा की घरेलू बिक्री 47,25,067 वाहनों की थी, जो वित्त वर्ष 2017-18 में बढक़र 57,75,243 वाहनों के आंकड़े को पार कर गई, जो एक रिकार्ड है। विश्वस्तरीय मंच पर भी नए रिकॉर्ड बनाते हुए निर्यात पहली बार 3 लाख के आंकड़े को पार कर गया। वित्त वर्ष 2016-17 में कंपनी ने कुल 2,83,163 वाहनों का निर्यात किया था, जो वित्त वर्ष 2017-18 में 23 फीसदी की वृद्धि के साथ 3,48,643 वाहनों की रही। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्रा. लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष यदविंदर सिंह गुलेरिया ने बताया, ‘‘2017-18 (वित्त वर्ष) होंडा के लिए बेहतरीन रहा है। एक ही वित्त वर्ष में होंडा टूव्हीलर्स इंडिया 10 लाख से अधिक नए उपभोक्ताओं को अपने साथ जोडऩे वाली पहली कंपनी बन गई है।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Honda-Two Wheeler 10 million new customer additions made world record
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: honda, world record, auto news in hindi, auto news india, latest automobile photos, latest auto news
Khaskhabar.com Facebook Page:

ऑटोमोबाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved