गुरुग्राम। होंडा 2 व्हीलर्स इंडिया के निर्यात का आंकड़ा 20 लाख दोपहिया
वाहनों को पार कर गया है। सबसे ज्यादा होंडा डियो स्कूटर का निर्यात किया
गया, जो देश से किए जाने वाले स्कूटरों के कुल निर्यात का 60 फीसदी है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कंपनी
ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बयान में कंपनी ने कहा है कि
होंडा 2 व्हीलर्स इंडिया ने साल 2001 में एक्टिवा का निर्यात शुरू किया। 14
सालों में होंडा के दोपहिया वाहनों का कुल निर्यात पहले 10 लाख के आंकड़े
को पार कर गया।
कंपनी ने बताया कि भारतीय दोपहिया उद्योग में होंडा
की अलग कंपनी के रूप में शुरुआत के बाद होंडा 2 व्हीलर्स इंडिया ने दुनिया
भर में अपना विस्तार कर लिया है और मात्र तीन सालों में इसका निर्यात तीन
गुना बढक़र 20 लाख वाहनों के आंकड़े को पार कर गया है।
होंडा
मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया प्रा. लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री एवं
विपणन) यदविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा, ‘‘हमने 2020 तक के लिए उत्कृष्ट
योजनाएं तैयार की हैं। होंडा 2 व्हीलर्स इंडिया न केवल भारत में बल्कि
दुनिया भर में अपनी अग्रणी स्थिति को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
देश में शानदार घरेलू बिक्री के साथ भारत पहले से होंडा के दोपहिया वाहनों
की बिक्री में पहले स्थान पर है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘निर्यात की बात
करें तो हम नए मॉडल के लांच, नए बाजारों में प्रवेश तथा मौजूदा बाजारों
में विस्तार के साथ त्रिआयामी रणनीति अपना रहे हैं। इन्ही सब प्रयासों के
कारण हम 20 लाख वाहनों के निर्यात का आंकड़ा पार करने में सफल हुए हैं।’’
उन्होंने
बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में अपने निर्यात का विस्तार करते हुए होंडा 2
व्हीलर्स इंडिया अब एशिया-ओशनिया, लैटिन अमेरिका, मध्यपूर्व और यूरोप के
28 विभिन्न बाजारों में निर्यात कर रहा है और होंडा का विविध निर्यात
पोर्टफोलियो अब 16 मॉडल्स के आंकड़े पर पहुंच गया है। अब भारत से हर दूसरा
निर्यात होने वाला स्कूटर होंडा डियो है जो भारत का नंबर वन निर्यात होने
वाला स्कूटर मॉडल बन गया है।
ईवी राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म ब्लूस्मार्ट ने 5 हजार इलेक्ट्रिक कारों को जोड़ने के लिए 25 मिलियन डॉलर जुटाए
रेपो दर बढ़ाने की घोषणा वाहन उद्योग के प्रतिकूल : फाडा
प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए शीर्ष भारतीय ई-स्कूटर कंपनी बनी ओला इलेक्ट्रिक
Daily Horoscope