• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ऑटो एक्सपो 2023 : लग्जरी गाड़ियों के साथ लोगों ने देखी दुश्मन के दांत खट्टे कर देने वाली 'वीर' की झलक

Auto Expo 2023: With luxury vehicles, people saw a glimpse of Veer, which soured the enemys teeth. - Automobile News in Hindi

ग्रेटर नोएडा | ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में चल रहे ऑटो एक्सपो 2023 में लोगों ने एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियां देखी हैं। आज लोगों ने इनके साथ दुश्मन के दांत खट्टे कर देने वाली वीर को भी देखा। इस कार पर सबकी निगाहें टिक गईं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि यह इलेक्ट्रोनिक कार सरहद पर दुश्मनों को करारी शिकस्त देने का माद्दा रखती है, जिसका नाम है इलेक्ट्रिक वाहन 'वीर' रखा गया है। सरहद पर जंगली इलाकों में घुसपैठ से लेकर तस्करी करने वाले दुश्मनों की अब खैर नहीं है, क्योंकि बहुत जल्द ही वन विभाग के बेड़े में 'वीर शामिल हो सकता है। इस गाड़ी का ट्रायल चल रहा है। हालांकि, इसका ट्रायल इंडियन आर्मी में भी चल रहा है, अगर यह सफल रहता है तो सेना के बेड़े में भी वीर की एंट्री होगी।सेना के बेड़े में वीर की एंट्री से काफी कुछ बदल सकता है। दावा किया गया कि सरहद पर अब लाइट जलाने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि इसमें लगे नाइट विजन कैमेरे से रास्ते और दुश्मन दोनों पर नजर रख रख सकते हैं।
ऑटो एक्सपो में वीर की जब झलक दिखी, तो सभी हैरान रह गए। अभी इस वाहन का इंडियन आर्मी में ट्रायल चल रहा है और वन विभाग के बेड़े में जल्द ही यह शामिल हो सकता है। बताया जा रहा है कि यह अत्याधुनिक वाहन वीर पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वाहन है। एक चार्ज पर इस वाहन की 500 किलोमीटर से ज्यादा चलने की क्षमता है और 900 मिलीमीटर गहरे पानी में भी चलने में सक्षम है।
इस इलेक्ट्रिक वाहन वीर में नाइट विजन कैमरे लगे हैं, जिससे रात में दुश्मनों पर नजर रखना आसान हो जाता है और इसके होने से अतिरिक्त लाइट की जरूरत नहीं होती है। यह वाहन कितना ताकतवर है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इलेक्ट्रिक वाहन वीर ढाई टन वजन खींच सकता है। इसमें न केवल एयर लिफ्ट हुक्स लगे हैं, बल्कि वेपन माउंट भी लगा है. इसमें थर्मल इमेजिंग कैमरा इंस्टॉल है और सुरक्षा के लिहाज से एयर बैग्स भी हैं। ऑटो एक्सपो में इलेक्ट्रिक वाहन वीर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Auto Expo 2023: With luxury vehicles, people saw a glimpse of Veer, which soured the enemys teeth.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: auto expo 2023, veer, greater noida, indian army, auto news in hindi, auto news india, latest automobile photos, latest auto news
Khaskhabar.com Facebook Page:

ऑटोमोबाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved