इस राशि के जातक आशावादी आत्म विश्वासी और उत्साही होते हैं। वे अक्सर
जो भी करते हैं, वो भविष्य की सफलता के उद्देश्य के साथ करते हैं और अपने
लक्ष्य को पाते भी हैं। इस राशि में जनवरी महीने में सूर्य मकर राशि में
संक्रमण करेगा। माह के प्रारंभ में मंगल कुम्भ राशि में रहेगा और 18 जनवरी
को मीन राशि में संक्रमण करेगा। बुध 9 जनवरी को मार्गी होकर धनु राशि में
भ्रमण करेगा साथ ही साथ शुक्र कुम्भ राशि में भ्रमण करेगा। इससे जातकों के
जीवन में पूरे साल उथल-पुथल रहेगी। साल की शुरुआत धीमी रहेगी, बनते काम भी
बिगडते नजर आएंगे लेकिन मार्च के बाद का समय आपके लिए गोल्डन एरा रहेगा।
व्यवसाय में जहां बेहतरीन लाभ दिखेगा वहीं नौकरी लगने के भी योग बन रहे
हैं। विदेश गमन भी संभव है। कुल मिलाकर धनु राशि के जातकों के लिए साल
हल्का-फुल्का और लाभदायक रहेगा।
[@ शरीर के चिन्हों (सामुद्रिक लक्षणों) से जानें स्त्रीयों की विशेषता]
Vastu Tips: बुरी शक्तियों से मिलेगी मुक्ति, रसोई घर में जाकर करें ये काम
आज का राशिफल : ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का शुक्रवार का दिन
आज का राशिफल: ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का चैत्र शुक्ल् नवमीं का दिन
Daily Horoscope