• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

इन उपाय से बदलेगी आपकी किस्मत

अगर आप अपने घर में सुख समृद्धि चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी छोटी-छोटी बाते बताने जा रहे है जिससे आपकी घरेलू समस्या का समाधान हो सकता है।
ये ऐसे टिप्स हैं जिनके लिए आपको विशेष रूप से कोई उपाय नहीं करने हैं बल्कि सिर्फ सामान्य दिनचर्या में मामूली बदलाव करने हैं।

मुख्यद्वार पर ना रखें कूड़ादान

कभी भी मुख्य द्वार पर कूड़ादान नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से धन्य-धान्य का रास्ता रूक सकता है। ऐसा माना जाता है कि मुख्य द्वार पर कूड़ादान रखने से पड़ोसी भी आपके शत्रु बन जाते है।

सू्र्यास्त के समय न ये सामान
वास्तु कहता है कि सूर्यास्त के समय किसी को भी दूध, दही या प्याज देना अच्छा नहीं हैं। ऐसी मान्यता ज्योतिष में भी है। विशेषज्ञ मानते हैं कि ऐसा करने से घर की बरकत और सुख-समृद्धि समाप्त हो जाती है।

रात में ना रखें जूठे बर्तन

बहुत सी महिलाएं रात में व्यस्तता या थकान के कारण जूठे बर्तन रसोई में ही छोड़ देती हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। वास्तु के अनुसार अगर किसी कारण से आप रात में बर्तन न साफ कर सकें तो कम से कम उन्हें पानी से जरूर धो दें। इससे धन की हानि होने से बचेगी।



यह भी पढ़े :कैसे पहचानें कि नजर लगी है ?

यह भी पढ़े :ये 5 चीजें ना रखें घर में, वरना नहीं संवरेगी किस्मत

यह भी पढ़े

Web Title-good luck tips in according to vastu
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: good luck tips in according to vastu, vastu, astrology, good luck tips, home decor tips according to vastu, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved