लंदन। पहली बार विशेषज्ञों के अंतर्राष्ट्रीय समूह ने बालों के सफेद होने के पीछे पर्यावरण को नहीं, बल्कि अनुवांशिक कारकों को जिम्मेदार ठहराया है। इस समूह को बालों के सफेद होने के पीछे अनुवाशिंक घटक की मौजूदगी के पक्के सबूत मिले हैं। इस शोध के लिए लैटिन अमेरिका के अलग-अलग वंश के छह हजार लोगों पर अध्ययन किया गया। इस दौरान बालों के रंग, घनत्व और आकार के साथ जु़डे नए जीन की पहचान की गई। अध्ययन में "आईआरएफ4" जीन की पहचान की गई। हालांकि इसे बालों के रंग में भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है, लेकिन पहली बार इसका बालों के सफेद होने से संबंध मिला है।
विदेशी दुल्हन को भाया बिहारी दूल्हा, बिहार के गांव में लिए सात फेरे, धूमधाम से हुई शादी, देखें तस्वीरें
चीन के 15%रेस्तरां में इस्तेमाल होता है गटर से निकाला गया तेल, आखिर कैसे, यहां पढ़ें
हिरण ने पेश किया जीवंत अभिनय का नमूना, क्या आप कर सकते हैं ऐसा!
Daily Horoscope