मुंबई। जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय ये कहावत फिर सच साबित हुई हैै। एक ड्राइवर पिछले 5 दिन से अपनी कार के डैशबोर्ड में एक जहरीले सांप को लेकर दिन-रात घूम रहा था। लेकिन इस दौरान उसे कभी भी इसकी भनक नहीं लगी। जानकारी के मुताबिक रिजवान अंसारी नाम का शख्स जो भिवंडी का रहने वाला है वो अपने लोडिंग से भिवंडी के गोडाउन से शहर के मॉल्स में इलेक्ट्रानिक आइटम्स सप्लाई करता है। बुधवार रात में मुलुंड चौकी नाका पार करने के बाद वो शहर की तरफ जा रहा था। इस दौरान उसने डैशबोर्ड में लगातार कुछ आवाज सुनी। उसने बताया कि मैंने जैसे ही डैशबोर्ड देखा, वहां स्टीयरिंग व्हील के पास एक सांप बैठा था। उसके बाद उसके होश फाख्ता हो गए और तुरंत गाड़ी रोकी, फौरन गाड़ी छोडक़र बाहर की तरफ भागा। दौडक़र पुलिसवालों के पास वन विभाग का नंबर लेने पहुंचा।
यह भी पढ़े :दुनिया का सबसे बडा परिवार: पति एक,39 पति्नयां...
यह भी पढ़े :इस मंदिर में सोने से गर्भवती हो जाती है महिलाएं!
चूहे खा गए 19 किलो गांजा और भांग, अदालत में गवाही के दौरान हुआ खुलासा
उदयपुर के मेनार गांव में खेली गई बारूद की होली
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, रास्ते में पुनर्जीवित हुई महिला, अब सकुशल और ICU में है
Daily Horoscope