अक्सर देखा होगा कि लोगों को कुत्ता पालने का शौक होता है। लोग घर में जर्मन शेफर्ड, लेब्रा या रोटविलर रखते है। लेकिन इन सब से अलग कुछ लोग ऐसा कुत्ता रखते है जिसकी कीमत में एक प्राइवेट जेट खरीदा जा सकता है। जी हां, पिछले साल एक डॉग शो में दुनिया भर की कई नस्लों के कुत्ते शामिल हुए थे। इनमें से एक डॉग की कीमत करीब 15 से 30 करोड के बीच बताई गई। इस डॉग के बारे में जिसने सुना और देखा वो हैरान रह गया।
तिबेतियन मस्टीफ ब्रीड डॉग...
तिबेतियन मस्टीफ ब्रीड के इस डॉग के बारे में पता चला की उसकी विशेष देखभाल की जाती है। दिल्ली से आया ये डॉग चीन से एक ऑक्शन में खरीदा गया था और इसे 24 घंटे एसी में रखना होता है। साथ ही इसको 15 दिन में स्पा भी करवाना होता है। 32 इंच साइज वाले तिबेतियन मस्टीफ का वजन करीब 70 से 80 किलो होता है। इसके खाने के लिए बादाम ईरान से आते हैं और खाना जर्मनी से मंगवाना पडता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
चूहे खा गए 19 किलो गांजा और भांग, अदालत में गवाही के दौरान हुआ खुलासा
उदयपुर के मेनार गांव में खेली गई बारूद की होली
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, रास्ते में पुनर्जीवित हुई महिला, अब सकुशल और ICU में है
Daily Horoscope