फरीदाबाद। फरीदाबाद में डीएवी शताब्दी कॉलेज की कॉमर्स विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अर्चना भाटिया ने एक घंटे में स्टैटिक्स के 296 फार्मूला लिखकर इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कर लिया। इससे पहले यह रिकार्ड चेन्नई में 1998 में बना था जिसमें 222 फार्मूला लिखे गए थे। इसके ध्यान में रखते हुए उन्हें 296 फार्मूला लिखने का लक्ष्य दिया गया था। प्रोफेसर भाटिया ने बुधवार को ग्रीन फील्ड स्थित इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में यह कारनामा कर दिखाया। इस दौरान उन्हें एक घंटे में स्टैटिक्स के 225 फार्मूले को खिलाना था। उन्होंने 56 मिनट 16 सेकेंड में ही 296 फार्मूले लिखे। इस दौरान उन्होंने स्टैटिक्स के सभी चैप्टर के फार्मूले को लिखा। इससे पहले फरीदाबाद में कोई भी इस प्रकार का न तो रिकार्ड बनाया है और न ही दावा किया था। इस दौरान उनके याददाश्त व लिखने की क्षमता दोनों का टेस्ट किया गया। इस रिकॉर्ड के आधार पर वह एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी नाम दर्ज करा सकती हैं।
किसान ट्रैक्टर परेड - झड़प में घायल 20 पुलिसकर्मी, किसानों का लोकनायक में हो रहा इलाज
दिल्ली में हिंसा के बाद हरियाणा में हाई अलर्ट
दिल्ली में कुछ तत्वों की ओर से की गई हिंसा अस्वीकार्य - अमरिंदर सिंह
Daily Horoscope