इस बीच नोटबंदी के खिलाफ विपक्ष का भारत बंद का आंशिक असर दिखाई दे रहा है।
बिहार में प्रदर्शनकारियों ने कुछ जगह ट्रेनें रोकीं वहीं यूपी में बंद का
छिटपुट असर है। तमिलनाडु में भी बंद का असर कम है। बता दें कि लेफ्ट
पार्टियां सीपीएम और सीपीआई ने नोटबंदी के खिलाफ 12 घंटे का राष्ट्रव्यापी
बंद बुलाया है, लेकिन ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस और नीतीश कुमार की
अगुआई वाली जदयू ने इस बंद से खुद को अलग रखा है। वहीं कांग्रेस ने भारत
बंद का समर्थन नहीं करने की बात कही है। अब बसपा ने भी बंद से खुद को अलग
कर लिया है।
बिहार में ट्रेनें रोकीं, यूपी में आंशिक असर
शुरुआती घंटों के दौरान भारत बंद का ज्यादातर जगहों पर आंशिक असर ही दिख
रहा है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बंद का छिटपुट असर है। इलाहाबाद
में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कई जगह सडक़ जाम किया। बिहार के
दरभंगा, जहानाबाद में सीपीआई के कार्यकर्ताओं ने नोटबंदी के विरोध में
ट्रेनें रोकीं। फिलहाल बिहार में भी बंद का ज्यादा असर नहीं दिखाई दे रहा
है। केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भारत बंद के दौरान दुकानें बंद
दिखीं। तमिलनाडु में राजधानी चेन्नई में द्रमुक कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह
बसें रोकने की कोशिश कीं। कर्नाटक में भी बंद का कोई असर नहीं है। हालांकि
राज्य के कुछ हिस्सों में विपक्षी दल प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं।
भारत बंद नहीं, जन आक्रोश दिवस का किया ऐलान, कांग्रेस
1000 के नोट चलन से बाहर,जानिए कुछ ख़ास बातें
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope