सुलतानपुर। महाकाल का उद्घोष है, इक्कीसवीं सदी नारी सदी। उज्ज्वल भविष्य की रचना के लिए नारी की महती भूमिका है। कन्याओं के सर्वांगीण विकास हेतु जीवन विद्या द्वारा परिवार एवं राष्ट्र निर्माण हेतु प्रेरित करने के लिए सुलतानपुर उत्तर प्रदेश में शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में आयोजित, शांतिकुंज की ब्रह्मवादिनी बहनों के द्वारा संचालित किए जा रहे 5 दिवसीय प्रांतीय कन्या कौशल शिविर के दीपमहायज्ञ के अवसर पर 16 दिसंबर 2023 को अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रतिनिधि आदरणीय डॉक्टर चिन्मय पंड्या जी पहुंचे। सुलतानपुर पहुंचने पर गायत्री परिवार के परिजनों ने उनका भव्य स्वागत किया। शिविर में उत्तर प्रदेश के लगभग 50 जिलों से आयी 8000 से ज्यादा कन्याओं ने इस अवसर पर व्यक्तित्व निर्माण, नारी स्वास्थ्य, बाल संस्कार शाला, मां की पाठशाला, आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी, आओ बनाएं व्यसनमुक्त भारत आदि अनेक विषयों पर प्रशिक्षण लिया। इस अवसर पर डॉक्टर चिन्मय पंड्या जी ने नारी की गौरव गरिमा बताते हुए कहा कि जहां नारियों का सम्मान होता है, वहीं पर देवता विराजते हैं। परम वंदनीया माताजी के संरक्षण में, श्रद्धेया शैल जीजी के कुशल नेतृत्व में नारियों के उत्थान के लिए अखिल विश्व गायत्री परिवार का नारी जागरण अभियान पूरे विश्व में एक उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। नारियों को आगे आकर स्वयं के व्यक्तित्व को विकसित कर परिवार निर्माण, समाज निर्माण हेतु संकल्पित होना है। युग निर्माण योजना के विस्तार में नारियों की विशेष भूमिका है। भारतीय संस्कृति का जागरण संकल्पित नारियों द्वारा ही संभव है। इस अवसर पर डॉक्टर पंड्या जी ने उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री आदरणीय श्री आशीष पटेल जी एवं शहर के विभिन्न वर्गों से आए गणमान्य अतिथियों को पूज्य गुरुदेव का साहित्य भेंट किया। तत्पश्चात उन्होंने सुलतानपुर की कलेक्टर कृतिका ज्योत्सना जी से भेंट की और उन्हें परम पूज्य गुरुदेव का साहित्य भेंट किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
'जो जीता वही सिकंदर' हुई री-रिलीज, पूजा बेदी ने फैंस से पूछा मजेदार सवाल
'एक अभिनेता से कहीं बढ़कर थे ओम पुरी', नसीरुद्दीन शाह ने शेयर किया पोस्ट
कृष्णा श्रॉफ: जिम गर्ल से फिटनेस की दीवानी और एमएमए एम्पायर की निर्माता तक
Daily Horoscope