• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ज्ञान यज्ञ की मशाल के साथ जन्मशताब्दी महोत्सव का ऐतिहासिक समापन, विश्व शांति और युग निर्माण का गूँजा महासंकल्प

The birth centenary festival concluded in a historic manner with the torch of Gyan Yagya; a grand resolution for world peace and era building resonated. - News in Hindi

धार्मिक ग्रंथों में वर्णित जीवन मूल्यों के अनुरूप आचरण करें: न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड गुरुदेव-माताजी के संकल्पों की ज्योति कभी नहीं बुझेगी: डॉ. चिन्मय पण्ड्या
खास खबर। नई दिल्ली
इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी के जन्मशताब्दी एवं अखण्ड दीप शताब्दी महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन ज्ञान यज्ञ की मशाल रैली और विश्व कल्याण के संकल्प के साथ संपन्न हुआ। समापन समारोह में यह संदेश प्रमुखता से गूँजा कि जन्मशताब्दी महोत्सव का समापन युग निर्माण की यात्रा का अंत नहीं, बल्कि विचार क्रांति और नवयुग निर्माण के संकल्पों को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का अवसर है।
समापन अवसर पर निकाली गई ज्ञान यज्ञ की मशाल रैली ने विश्व शांति, मानवीय एकता, सामाजिक सद्भाव और सकारात्मक चिंतन का संदेश दिया। मशाल के माध्यम से गुरुदेव-माताजी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने तथा व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण और राष्ट्र निर्माण के संकल्पों को व्यापक जनांदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया गया। इससे पूर्व भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़ ने संत ज्ञानेश्वर रचित ‘पसायदान’ के छंदों का उल्लेख करते हुए मानवीय मूल्यों की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने दुष्प्रवृत्तियों के अंत, सत्कर्मों के प्रति अनुराग और सभी प्राणियों के बीच मैत्रीभाव विकसित करने के संदेश की विस्तार से व्याख्या की।
न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा कि धार्मिक ग्रंथों में वर्णित जीवन मूल्यों के अनुरूप आचरण करने वाले व्यक्ति संतोष और प्रसन्नता का अनुभव करते हैं। उनके उद्बोधन में सदाचार, परस्पर प्रेम और मानवीय संवेदनाओं को जीवन में उतारने का संदेश प्रमुखता से उभरा। संसार के सभी प्राणी एक-दूसरे के प्रति द्वेष और शत्रुता की भावना को त्यागकर आपस में मित्रवत व्यवहार करें। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी का संपूर्ण जीवन सेवा, समर्पण, सादगी और समन्वय की अनुपम मिसाल है।
उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार कोई साधारण परिवार नहीं, बल्कि मानवीय मूल्यों, आध्यात्मिक चेतना और समाज कल्याण के आदर्शों से जुड़ा विशाल परिवार है। गुरुदेव-माताजी के तप, त्याग और लोकमंगल के संकल्पों ने इस परिवार को व्यापक सामाजिक चेतना का स्वरूप दिया है। माताजी के जीवन आदर्श आज भी सेवा, सद्भाव और सामूहिक सहयोग के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा देते हैं।
विदाई सत्र में ‘ज्योति कभी नहीं बुझेगी’ विषय पर समारोह के दलनायक एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने वर्ष 2026 को गायत्री परिवार के लिए ‘सौभाग्य का प्रयाग’ बताया। उन्होंने कहा कि यह वर्ष ऐतिहासिक उपलब्धियों, आध्यात्मिक साधना और गुरुदेव-माताजी के संकल्पों के संगम का पावन अवसर है। डॉ. पण्ड्या ने भावपूर्ण शब्दों में कहा कि ‘गायत्री परिवार गुरुदेव का खोया-पाया विभाग है।’ उन्होंने स्पष्ट किया कि गुरुदेव के विचारों और आदर्शों से दूर होती मानवीय चेतना को पुनः जोड़ना तथा उनके संकल्पों को समाज में प्रतिष्ठित करना प्रत्येक गायत्री परिजन का दायित्व है।
तीन दिवसीय महोत्सव के समापन ने एक महत्वपूर्ण संदेश दिया कि समारोह भले ही संपन्न हो गया हो, लेकिन गुरुदेव-माताजी के युग निर्माण संकल्पों की यात्रा निरंतर जारी रहेगी। ज्ञान यज्ञ की मशाल इसी अखण्ड प्रेरणा, विचार क्रांति और विश्व कल्याण के अभियान को आगे बढ़ाने का प्रतीक बनी। इस अवसर पर दिया संगठन दिल्ली सहित आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले साधकों को सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The birth centenary festival concluded in a historic manner with the torch of Gyan Yagya; a grand resolution for world peace and era building resonated.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, special news, akhil vishwa gayatri parivar, mata bhagwati devi sharma birth centenary, akhand deep centenary festival conclusion, indira gandhi indoor stadium, gyan yagya torch rally, world welfare pledge, vichar kranti thought revolution, yug nirman era building resolution, spiritual renaissance, shantikunj haridwar leadership, news in hindi, latest news in hindi, news
Khaskhabar.com Facebook Page:

गॉसिप्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved