• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ऋषि चिंतन: अपना दृष्टिकोण सही रखिए

दृष्टिकोण की विकृतियाँ हमें अकारण उलझनों में पटकती और खिन्न रहने के लिए विवश करती हैं। हम गरीब हैं या अमीर इसका निर्णय दूसरों के साथ तुलना करने में ही होता है । जब अपने को अमीरों की तुलना में तोला जाता है तो हल्के पड़ते हैं और गरीब लगते हैं । पर यदि अपने से दरिद्रों के साथ तुलना प्रारंभ करें तो प्रतीत होगा कि वर्तमान स्थिति भी कम सौभाग्यशाली नहीं है। यदि हम अपनी असफलताओं की सूची बनाएँ तो प्रतीत होगा कि पग-पग पर हार होती ही है, ठोकरें लगी है और पराभव का बार-बार मुँह देखना पड़ा है । किंतु यदि सफलताओं की दूसरी सूची तैयार की जा सके तो प्रतीत होगा कि सौभाग्य ने कितना साथ दिया है और ईश्वर के अनुग्रह से समय-समय पर मिलती रही सफलताओं का कितना अधिक अवसर मिलता रहा है । सुख-दु:ख, सफलता-असफलता, लाभ-हानि, के उभयपक्षीय अवसर नित्य ही सामने आते हैं । इनमें हम जिन्हें महत्व देते हैं, वे ही सामने खड़े हो जाते हैं । सौभाग्यों और दुर्भाग्यों में से जिन्हें भी गिनना चाहें, उन्हीं की भरमार दिखाई देगी । संसार में न कोई पूर्ण सुखी है और न दु:खी । मिश्रित जीवनक्रम ही हर किसी के सामने रहता है । रात-दिन मिलकर ही समय-चक्र घूमता है । नमक और शक्कर के मिले-जुले स्वाद ही सरस लगते हैं । ताने और बाने से मिलकर कपड़ा बुना जाता है । जन्म और मरण के चक्र पर ही जीवन की धुरी घूमती है । एक की हानि दूसरे का लाभ बनती है । दुनिया हमारे लिए ही नहीं बनी है । अपनी इच्छा अनुसार ही सब कुछ होता रहे ऐसा संभव नहीं । संसार में फैली हुई बुराइयों को ही देखते रहने के स्थान पर यदि अच्छाइयों पर भी दृष्टि डाली जाए तो संतुलन बना रह सकता है । अपने साथ अपकार करने वालों की सूची के साथ-साथ यदि उपकारों को भी गिन लिया जाए तो खिन्नता का आधा भाग प्रसन्नता के अधिकार में चला जाएगा । निकट भविष्य में विपत्ति की आशंका करते रहने से मन भारी रहता है । यदि उज्ज्वल भविष्य की आशा संजोने लगें तो इतने भर से आँखों पर छाया हुआ निराशा का अंधेरा हट सकता है और सुखद संभावना की कल्पना से नई ज्योति चमक सकती है । उपरोक्त प्रवचन पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा लिखित पुस्तक विकृत चिंतन: रोग-शोक का मूलभूत कारण पृष्ठ-38 से लिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rishi Chintan: Keep Your Attitude Right
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rishi chintan keep your attitude right, news in hindi, latest news in hindi, news
Khaskhabar.com Facebook Page:

गॉसिप्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved