मुंबई । भारत के सबसे पसंदीदा मनोरंजन स्थल प्राइम वीडियो ने अमेज़ॅन की ओरिजिनल क्राइम सीरीज़ 'पोचर' का प्रीमियर करने की घोषणा कर दी है, जो क्यूसी एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूज की गई पहली टेलीविज़न सीरीज है। क्यूसी एंटरटेनमेंट एक ऑस्कर विजेता प्रोडक्शन एवं फाइनेंस कंपनी है, जिसने जॉर्डन पीले की 'गेट आउट' और स्पाइक ली की 'ब्लैकक्लैन्समैन' जैसी सुपरहिट फीचर फिल्में बनाई थीं। क्यूसी एंटरटेनमेंट द्वारा वित्त पोषित सीरीज पोचर को एमी-पुरस्कार विजेता फिल्ममेकर रिची मेहता द्वारा बनाया, लिखा और निर्देशित किया गया है, तथा इसमें निमिषा सजायन, रोशन मैथ्यू और दिब्येंदु भट्टाचार्य जैसे विविधरंगी और प्रतिभाशाली कलाकार मुख्य भूमिकाएं निभाते नजर आ रहे हैं। आठ-एपिसोड की इस सीरीज के पहले तीन एपिसोड का प्रीमियर 2023 सनडांस फिल्म फेस्टिवल में हो चुका है, जहां दर्शकों ने इन्हें दिल खोल कर सराहा था। फरवरी 23 को भारत और दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों व क्षेत्रों में, पोचर का विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होने जा रहा है। यह क्राइम सीरीज प्राइम मेंबरशिप में जोड़ी गई नवीनतम पेशकश है।
अदालती दस्तावेजों, सबूतों और गवाहियों पर आधारित पोचर, केरल के घने जंगलों और दिल्ली वाले कंक्रीट के जंगल में घटी घटनाओं का एक काल्पनिक व नाटकीय रूपांतरण है। यह सीरीज भारतीय वन सेवा के अधिकारियों, वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया के एनजीओ कार्यकर्ताओं, पुलिस कांस्टेबलों और उन सुधी नागरिकों के विशाल योगदान को दर्शाती है, जिन्होंने भारतीय इतिहास में हाथी दांत के सबसे बड़े शिकारी गिरोह की छानबीन करने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी। कहानी की प्रामाणिकता को बनाए रखने के लिए, पोचर को केरल और नई दिल्ली के असली परिवेश में फिल्माया गया है, और मुख्य रूप से मलयालम, हिंदी व अंग्रेजी भाषा से काम लिया गया है।
"हम ऐसी बेमिसाल और प्रामाणिक कहानियां पेश करना चाहते हैं, जिनमें सामाजिक और सांस्कृतिक चर्चा छेड़ देने का दम हो। एक असाधारण सच्ची कहानी पर आधारित पोचर, न्याय का मतलब पता करने की एक ऐसी महत्वाकांक्षी कोशिश है, जिसे स्क्रीन पर इससे पहले कभी नहीं देखा गया।”- यह दावा है प्राइम वीडियो इंडिया के कंटेंट लाइसेंसिंग डायरेक्टर मनीष मेंघानी का। उन्होंने आगे बताया- “हम इस खोजी क्राइम सीरीज को अपनी सेवा पर प्रस्तुत करते हुए रोमांचित हैं - जिसके लिए रिची मेहता ने गहरा शोध, शक्तिशाली संकल्पना और बेहतरीन निर्देशन किया है। पोचर अपने दिलकश और कुतूहल भरे कथानक की बदौलत, भारत के साथ-साथ दुनिया भर के दर्शकों को बांधे रखने का वादा करती है, और हमें इंसान के रूप में खुद के अंदर झांकने को मजबूर करती है कि हमारे कार्यों का पर्यावरण पर कैसा स्थायी प्रभाव पड़ सकता है। सच्ची घटनाओं पर आधारित यह नैरेटिव दर्शकों को जागरूक करने और समुदायों को खुद सक्रिय होकर सही कदम उठाने के लिए प्रेरित करने की ताकत रखता है।'' ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
"अपराध से लड़ने वाली इस पेचीदा दुनिया के अंदर विषय-वस्तुओं और किरदारों की खोज में पिछले चार साल लगा देने के बाद, और इसमें असाधारण रूप से ऊंचे दांव लगाते हुए, मैं पोचर को दुनिया भर के दर्शकों तक ले जाने के लिए प्राइम वीडियो के साथ साझेदारी करके हद से ज्यादा रोमांचित हूं।”- बता रहे हैं क्रिएटर, डायरेक्टर और राइटर रिची मेहता। वह कहते हैं- “क्यूसी एंटरटेनमेंट की टीम के साथ काम करना रचनात्मक, लॉजिस्टिकल और भावनात्मक दृष्टिकोण से किसी सपने के सच होने जैसा साबित हुआ, और यही अनुभव हमें अपने एक्टर्स, क्रू मेंबर्स और उन असली व्यक्तियों के साथ सहभागिता करके मिला, जिनसे यह सीरीज प्रेरित है। स्क्रीन पर हमारे खून, पसीने और आंसुओं को देखकर प्राइम वीडियो की टीम ने, न केवल हमारी जी-जान झोंक देने की ईमानदार कोशिशों को समझा, बल्कि उन्होंने इस काम को दुनिया के सामने पेश करने का उत्साह और प्रतिबद्धता भी जाहिर की।"
क्यूसी एंटरटेनमेंट के प्रिंसिपल एडवर्ड एच. हैम जूनियर, रेमंड मैन्सफील्ड और शॉन मैककिट्रिक ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "डेल्ही क्राइम शो देखते ही हमने जान लिया था कि रिची ही वो फिल्ममेकर हैं, जिनके साथ हमें काम करना है। उस शो में रिची की एक स्टोरीटेलर के रूप में हमको सीट से बांध कर रखने की क्षमता दिखी, साथ ही हमने, खासकर सच्ची कहानियों को एडॉप्ट करने के मामले में, उन्हें संवेदनशील मुद्दों को बड़ी सूझबूझ और हमदर्दी के साथ संभालते देखा।" उन्होंने याद किया- "जब रिची ने हमारे सामने पोचर का अपना आइडिया पेश किया, तो हम इस कहानी, इसके इरादों और इसकी आंतरिक ज्वाला के साथ फौरन कनेक्ट हो गए। इसमें वह सारा कुछ मौजूद है जिसकी हमें तलाश रहती है: कोई विजन रखने वाला एक फिल्ममेकर, कुछ सुनाने लायक एक कहानी, और ऐसा सहयोगी जो ऑडियंस को मनोरंजन का निर्माण करने की मुख्य वजह मानता हो। अब इस सीरीज को प्रदर्शित करने के लिए प्राइम वीडियो का हमारे साथ आ जाना एकदम सही परिस्थिति है। शो के प्रति प्राइम वीडियो की टीम का जुनून हमने तुरंत महसूस कर लिया था। हमारा मानना है कि इस प्लेटफार्म की पहुंच के दम पर, हम इस बेहद जरूरी कहानी को दुनिया भर के दर्शकों तक ले जाने में सक्षम होंगे।"
क्यूसी एंटरटेनमेंट के एडवर्ड एच. हैम जूनियर, रेमंड मैन्सफील्ड और शॉन मैककिट्रिक पोचर के कार्यकारी निर्माता हैं। एलन मैकएलेक्स (सूटेबल बॉय) ने सूटेबल पिक्चर्स के लिए निर्माता के रूप में काम किया है। इस सीरीज में डेल्ही क्राइम की टीम से डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी के तौर पर जोहान एड्ट, संगीतकार एंड्रयू लॉकिंगटन और एडीटर के रूप में बेवर्ली मिल्स को लिया गया है।
5 सितंबर का पंचांग: हनुमान जी को चोला समर्पित करना फलदाई, पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें
'खतरों के खिलाड़ी’ में ओरी का ‘बोले चूड़ियां’ मोमेंट, समय रैना के मजेदार कमेंट ने खींचा ध्यान
6 सितंबर का पंचांग: भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करना फलदाई, पश्चिम दिशा में यात्रा करने से बचें
लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने ‘हनुमान अंश’ को दिलाई ₹100 करोड़ की ऐतिहासिक कामयाबी, बड़ी रिलीज़ को छोड़ा पीछे
राशिफल : जन्माष्टमी पर जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा
जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीकृष्ण के स्वरूप में बाबा महाकाल का दिव्य शृंगार, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
शरीर को लचीला और मन को शांत बनाता है हलासन
दलीप ट्रॉफी फाइनल: कप्तान ईशान किशन ने जड़ा नाबाद शतक, पहले दिन मजबूत स्थिति में ईस्ट जोन
राशिफल 5 सितंबर: जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा
भस्म आरती : भांग और आभूषणों से बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, चंदन से किया गया लेप
टी20 इंटरनेशनल में अफगानिस्तान के खिलाफ कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? 2024 में दो सुपर ओवर से निकला था नतीजा
सीपीएल 2026: सुनील नरेन का चला जादू, त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने बारबाडोस को 35 रन से हराया
दिव्यांश जोशी का तूफानी शतक, रिंकू सिंह की कप्तानी में मेरठ मेवरिक्स ने जीता यूपी टी20 लीग 2026 का खिताब
बैंक ऑफ बड़ौदा में 1100 पदों पर भर्ती, 24 सितंबर तक करें आवेदन
रुमेश पथिरगे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग खिताब जीतने वाले पहले श्रीलंकाई बने
सुब्रतो कप: मिनर्वा पब्लिक स्कूल ने दिल्ली को 8-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल आमने-सामने, अमृतसर सूरमाज का फाजिल्का फाल्कन्स से मुकाबला
मोड्रिक ने संन्यास की अटकलों पर लगाया विराम, नेशंस लीग में खेलेंगे

'बाप पर मत जाना...' बिग बॉस 20 के प्रोमो में मनोज तिवारी की बेटी को नसीहत देते नजर आए सलमान

'पद्मावत' के जौहर सीन पर स्वरा भास्कर के बयान से भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- 'उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए था'

पत्नी गीत ग्रेवाल से तलाक के बाद परमिश वर्मा का नया पोस्ट, बोले- 'जिंदगी में नेगेटिविटी के लिए जीरो जगह'
राशिफल 7 सितंबर: अजा एकादशी पर कई शुभ योगों का संयोग, वृषभ, कर्क, कन्या और मीन को मिल सकते हैं खास अवसर
'आई एम इनफ' टैटू पोस्ट से उठीं ब्रेकअप की अटकलें, जैस्मिन भसीन बोलीं-हर पोस्ट रिलेशनशिप पर नहीं होती
जिस एक्टर को जानती तक नहीं थीं राधिका आप्टे , उसने शूटिंग पर ऐसी हरकत की, एक्ट्रेस ने जड़ दिया था थप्पड़
'लास्ट मैन इन टावर' में दिव्या दत्ता का किरदार दिखाएगा जिंदगी की उलझी सच्चाई, बोलीं- 'संगीता को महसूस किया जा सकता है'
'पद्मावत' के जौहर सीन पर स्वरा भास्कर के बयान से भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- 'उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए था'
'बाप पर मत जाना...' बिग बॉस 20 के प्रोमो में मनोज तिवारी की बेटी को नसीहत देते नजर आए सलमान
शहनाज गिल से तुलना पर बोलीं लवप्रीत गिल, मेरी भी अपनी पहचान है
पत्नी गीत ग्रेवाल से तलाक के बाद परमिश वर्मा का नया पोस्ट, बोले- 'जिंदगी में नेगेटिविटी के लिए जीरो जगह'
अमिताभ बच्चन को देख घबरा गया था अक्षय का हाउसहेल्पर, कुर्ते पर गिरा दिया पानी
1984 में आई जैकी श्रॉफ-अनिल कपूर की फिल्म 'अंदर-बाहर' ने पूरे किए 42 साल
रीढ़ की हड्डी से लेकर पाचन तक हर समस्या का समाधान है वृश्चिकासन
शरीर को लचीला और मन को शांत बनाता है हलासन
'अर्जुन रेड्डी' के दिनों को याद कर भावुक हुए विजय देवरकोंडा, बोले- संदीप रेड्डी वांगा और मेरा रिश्ता बेहद खास
डांस वीडियो पोस्ट करते ही ट्रोल हुईं मन्नारा चोपड़ा, वजन पर लोगों ने किए कमेंट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का फाइनल चैप्टर अनाउंस, मेकर्स ने शेयर किया फिल्म का नया पोस्टर
अनुपम खेर ने किया 555वीं फिल्म का ऐलान, बोले-सही समय पर करूंगा खुलासा
जया बच्चन की डांट से कैसे बचते हैं अमिताभ बच्चन, बोले-'स्टाफ न हो तो घर का सारा काम मैं ही करता हूं'
कश्मीरा शाह ने दिखाए परफेक्ट कर्व्स, कृष्णा अभिषेक ने किया चीयर
'भोजपुरी बवाल' से लेकर 'ईठा' तक, अक्षरा सिंह ने खोले कई राज, तेज प्रताप यादव को बताया 'क्यूट'
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
छोटा फल, बड़े फायदे: औषधीय गुणों का खजाना है करौंदा, आयरन और विटामिन-सी का अच्छा स्रोत
लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
खराब जीवनशैली और पीठ की जकड़न से हैं परेशान? रोजाना करें 'सेतु बंध सर्वांगासन'
पेट संबंधित समस्याओं से हैं परेशान? बस 5 मिनट इस योगासन को करने से मिलेगा आराम
टाइट जूते से हाई हील तक, पैरों में क्या पहनते हैं इसका शरीर पर पड़ता है असर
गुर्दे की सेहत के लिए वरदान हैं ये योगाभ्यास, जानें करने का सही तरीका
प्रकृति का वरदान है लामज्जक, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोगों में देता है आराम
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
स्पाइन को रखना है सीधा तो करें ताड़ासन, पोस्चर सुधारने के साथ बढ़ता है आत्मविश्वास
बीपी चेक करते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जानिए सही तरीका
तनाव और पीठ दर्द से पाना है छुटकारा? जीवनशैली में शामिल करें मकरासन
देखें आज 07/09/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope