• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजनीति में कभी भी कोई ठगी नहीं की

Politics never swindle not - Rohtak News in Hindi

रोहतक । केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह ने भ्रष्ट नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि राजनेताओं के भी ठाठ हैं, कभी कभार जेल में तो जाना पड़ता है, लेकिन माल इतना कमाते हैं कि पूछो मत। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने जाट समाज को भी सलाह दी है कि जाट समाज ने अगर दुनिया की दौलत में हिस्सेदारी नहीं की तो पीछे रह जाएगा। साथ ही बीरेंद्र सिंह ने खेती को घाटे का सौदा बताया है। केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह बुधवार को रोहतक में थे। उन्होंने यहां जाट धर्मशाला में एक समारोह में शिरकत की। समारोह के दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रदेश में कर्मचारियों और राजनेताओं के भी ठाठ हैं। राजनेताओं को भी कभी कभार जेल जाना पड़ता है, लेकिन माल इतना कमाते हैं कि पूछो मत। उन्होंने कहा कि जाट समाज का आदमी दो ही काम करता है, या तो ताश खेलता है या फिर राजनीति करता है। बीरेंद्र सिंह ने तबादलों पर भी चुटकी ली। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने 45 साल की राजनीति में कभी भी कोई ठगी नहीं की है।

Web Title-Politics never swindle not
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rohtak , union steel minister birendra singh, haryana news, haryana hindi news, news in hindi, latest news in hindi, news, rohtak news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

गॉसिप्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved