• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर: केशव विहार में सम्पन्न हुआ पंचकुंडीय गायत्री यज्ञ, लगा आयुर्वेद चिकित्सा शिविर

Jaipur: Panchkundiya Gayatri Yagya completed in Keshav Vihar, Ayurveda medical camp organized - News in Hindi

जयपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार के चेतना केंद्र जनता कांलोनी के द्वारा केशव विहार पार्क, ऋद्धि सिद्धि चौराहा गोपालपुरा बाईपास के पास पंच कुंडीय गायत्री यज्ञ संपन्न हुआ। जिसमें सैकड़ों साधकों द्वारा विश्व कल्याण, सभी के स्वास्थ्य लाभ और उज्जवल भविष्य के लिए गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र से आहुतियां प्रदान की। यज्ञ का संचालन श्रीमती गायत्री कचोलिया, श्रीमती रेखा श्रीवास्तव, श्रीमती शुभिका शर्मा और श्री दिनेश ने किया। व्यास पीठ से श्रीमती कचोलिया ने यज्ञ की महिमा बताते हुए कहा कि नियमित रूप से यज्ञ करने से वातावरण शुद्ध होता है तथा विशिष्ट हवन सामग्री से आहुतियां प्रदान की जाए तो अनेक बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

चेतना केंद्र जनता कांलोनी के श्री बृजेश रावत ने इस अवसर पर बताया कि 2026 में अखण्ड दीप की शताब्दी और माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी तक घर घर यज्ञ के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और समय समय पर पांच और नौ कुंडिय यज्ञ देश और विदेश में किये जा रहे हैं। क्षेत्र में पहली बार हुये यज्ञीय कार्यक्रम में चर्चा भी रही व बड़ी प्रसन्नता हुई यह जानकर की गायत्री परिवार द्वारा निःशुल्क यज्ञ, योग व चिकित्सा के द्वारा समाज सेवा की जा रही है । आयुर्वेद विभाग राजस्थान, स्वास्थ्य योग परिषद, जैन इन्जीनियर्स सोसायटी जयपुर साऊथ चैप्टर, विश्व गायत्री पीठ और रिद्धि सिद्धि पीठ के संयुक्त तत्वावधान मे केशव विहार पार्क ,रिद्धि-सिद्धि चौराहा, गोपाल पुरा बाईपास के पास नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा, एक्यूप्रेशर चिकित्सा एवं मर्म चिकित्सा का विशाल चिकित्सा एवं परामर्श शिविर लगाया गया। संयोजक प्रभाती लाल सैनी के अनुसार इस शिविर मे डॉ.शंकर सहाय पारीक, डॉ.शकुन्तला गहनोलिया, डॉ.रवि पीपलीवाल ने एवं प्रसिद्ध एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ डॉ.पीयूष त्रिवेदी ने विभाग की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा एवं परामर्श सेवा प्रदान की। इस शिविर में सेवानिवृत्त डॉ. के.पी सिंह नाथावत जी ने भी रोगियों को नि:शुल्क चिकित्सा एवं परामर्श सेवायें प्रदान की। शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा के साथ-साथ एक्यूप्रेशर में भी रोगियों की काफी संख्या रही।

इस अवसर पर आयुर्वेद विभाग जयपुर संभाग के अतिरिक्त निदेशक महोदय डॉ. जितेन्द्र सिंह जी कोठारी सर द्वारा कैम्प का निरीक्षण किया गया एवं इस अवसर पर आपके द्वारा विस्तृत मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ। चिकित्सा शिविर प्रात: 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया गया एवं इस शिविर में आयुर्वेद और एक्यूप्रेशर तथा मर्म चिकित्सा द्वारा लगभग 478 रोगियों ने चिकित्सा व औषध लाभ प्राप्त किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jaipur: Panchkundiya Gayatri Yagya completed in Keshav Vihar, Ayurveda medical camp organized
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur panchkundiya gayatri yagya completed in keshav vihar, ayurveda medical camp organized, news in hindi, latest news in hindi, news
Khaskhabar.com Facebook Page:

गॉसिप्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved