• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चेतना केन्द्र दुर्गापुरा द्वारा 11 घरों में सम्पन्न हुई गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ श्रृंखला

grhe-grhe Gayatri Yagya series completed in 11 homes by Chetna Kendra Durgapura - News in Hindi

जयपुर। गायत्री परिवार की गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ श्रृंखला के अन्तर्गत रविवार 27 अगस्त 2023 को दुर्गापुरा स्थित श्रीजी नगर, अर्जुन नगर व सुरेश नगर के 11 घरों में यज्ञ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को चेतना केन्द्र दुर्गापुरा द्वारा सम्पन्न करवाया गया। ये सामूहिक गायत्री यज्ञ की श्रृंखला निरंतर समाज में अपना प्रभाव छोड़ते हुए गुरुदेव के सपने मनुष्य में देवत्व और धरती पर स्वर्ग के अवतरण को साकार करने के प्रयास कर रही है।
यज्ञ कार्यक्रम से पहले श्रीजी नगर, अर्जुन नगर एवं दुर्गापुरा बाजार में जन जागरण यात्रा निकाली गयी। जगह जगह जयघोष के बीच माइक पर गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ योजना की जानकारी दी गयी। सभी घरों में देवस्थापना की गई साथ ही सभी घरों में परम पूज्य गुरुदेव का साहित्य भी रखा गया। हर घर के बाहर सद् वाक्य की पटि्टकाएँ लगायी गयी। इन 11 घरों के साथ ही चेतना केन्द्र दुर्गापुरा पर प्रत्येक रविवार को होने वाले यज्ञ कार्यक्रम को भी सम्पन्न किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-grhe-grhe Gayatri Yagya series completed in 11 homes by Chetna Kendra Durgapura
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: grhe-grhe gayatri yagya series completed in 11 homes by chetna kendra durgapura, news in hindi, latest news in hindi, news
Khaskhabar.com Facebook Page:

गॉसिप्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved