• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

महाराष्ट्र के राज्यपाल से मिले डॉक्टर चिन्मय पण्ड्या, दिया अश्व मेध यज्ञ का निमंत्रण

मुम्बई। शांतिकुन्ज प्रतिनिधि आदरणीय डॉ चिन्मय पण्ड्या जी महाराष्ट्र के माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस जी से भेंट की। आदरणीय डॉ चिन्मय जी ने मुंबई अश्वमेध महायज्ञ की तैयारियों को लेकर चर्चा की। माननीय राज्यपाल श्री बैस जी को आदरणीय डॉ चिन्मय पण्ड्या जी ने अश्वमेध महायज्ञ का निमंत्रण दिया। माननीय राज्यपाल जी ने निमंत्रण स्वीकारा और महाराष्ट्र की धरती के नवोन्मेष के लिए हो रहे अश्वमेध महायज्ञ को मील का पत्थर बताया। लिया अश्व मेध महायज्ञ की तैयारियों का जायजा इससे पहले अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रतिनिधि आदरणीय डॉ चिन्मय पण्ड्या जी अश्वमेध महायज्ञ की तैयारियों की जायजा लेने मुंबई पहुंचे। परिजनों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। 21 से 25 फरवरी के बीच होने वाले अश्वमेध महायज्ञ की तैयारी जोरों पर चल रही हैं। शांतिकुंज, हरिद्वार से उच्च स्तरीय दल पहले ही पहुंच चुका है और उन्होंने यज्ञशाला, निर्माण आदि कार्य संभाल लिया है। देश के कोने कोने से स्वयंसेवक भी पहुंच रहे हैं।
श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रतिभाग कर प्रभुश्रीराम से आशीर्वाद लेकर आदरणीय डॉ चिन्मय पण्ड्या जी मुंबई पहुँचे । अश्वमेध महायज्ञ स्थल नवी मुंबई के खारघर पहुंच कर तैयारियों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। परिजनों में उत्साह का संचार हुआ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dr. Chinmay Pandya met the Governor of Maharashtra, invited him for Ashva Medha Yagya
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dr chinmay pandya met the governor of maharashtra, invited him for ashva medha yagya, news in hindi, latest news in hindi, news
Khaskhabar.com Facebook Page:

गॉसिप्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved