• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

शांतिकुंज ऑफ नॉर्थ अमेरिका की साइट पर पहुंचे डॉक्टर चिन्मय पंड्या एवं शेफाली पंड्या, 24 कुंडीय महायज्ञ सम्पन्न

सैनफ्रांसिसको, अमेरिका। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज हरिद्वार के प्रति कुलपति डॉक्टर चिन्मय पंड्या एवं शेफाली पंड्या जीजी अपने 14 दिवसीय अमेरिका प्रवास पर सैनफ्रांसिस्को में शांतिकुंज ऑफ नॉर्थ अमेरिका की साइट पर पहुंचे, जहाँ पहाड़ी पर शांतिकुंज का 680 एकड़ का स्थान है। ऐसे दिव्य स्थान में 24 कुंडीय महायज्ञ के साथ प्रखर प्रज्ञा और श्रद्धा की प्राणप्रतिष्ठा संपन्न हुई। प्रातःकाल की दिव्य बेला में गुरु सत्ता की पावन गुरुसत्ता की सूक्ष्म उपस्थिति के साथ संगीतमय वातावरण में 24 कुंडीय महायज्ञ प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में अमेरिका के उत्साह से भरे युवाओं के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय एवं प्रवासी भारतीय, गायत्री परिजनों ने भाग लिया। पावन गुरु सत्ता एवं देवताओं की सूक्ष्म उपस्थिति और शांतिकुंज की टोली के संचालन में यज्ञ का संपूर्ण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने यज्ञ के ज्ञान और विज्ञान पर सारगर्भित व्याख्या प्रस्तुत की। गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के विचारों को व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा प्यार और सहकार से भरा पूरा परिवार ही धरती का स्वर्ग है। मनुष्य को चाहिए कि यज्ञीय भाव से जीवन जीएं और जीवन को सार्थकता प्रदान करें। प्रस्तुत है झलकियां।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dr. Chinmay Pandya and Shefali Pandya reached the site of Shantikunj of North America, 24 Kundiya Mahayagya completed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dr chinmay pandya and shefali pandya reached the site of shantikunj of north america, 24 kundiya mahayagya completed, news in hindi, latest news in hindi, news
Khaskhabar.com Facebook Page:

गॉसिप्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved