• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

नॉर्दन कैलिफोर्निया यूथ कैंप में पहुँचे डॉक्टर चिन्मय पंड्या जी एवं शेफाली पंड्या

लिवरमोर, सैनफ्रांसिसको, अमेरिका। अपने अमेरिका प्रवास पर देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार के युवा प्रतिनिधि आदरणीय डॉक्टर चिन्मय पंड्या जी एवं आदरणीय शेफाली पंड्या जीजी ने नॉर्थ अमेरिका के यूथ कैंप के समापन समारोह में युवाओं को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि युवा यदि सकारात्मक दृष्टिकोण प्राप्त कर ले तो वह समाज की दिशा बदल सकता है, आवश्यकता है युवा स्वयं को पहचाने, स्वयं के भीतर की संभावनाओं को विकसित करे एवं उच्च उद्देश्यों के लिए जीवन को समर्पित कर श्रेष्ठ नागरिक के कर्तव्यों का निर्वहन करें। डॉ चिन्मय पंड्या जी ने सभी को देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज एवं मुंबई अश्वमेध महायज्ञ 2024 में आने का आमंत्रण भी दिया। इसके पश्चात वे गायत्री चेतना केंद्र लिवरमोर पहुंचे, जहां पर उन्होंने प्रखर प्रज्ञा एवं सजल श्रद्धा की स्थापना का क्रम संपन्न किया। इस अवसर पर गायत्री परिजनों सहित सैकड़ों प्रवासी भारतीय उपस्थित थे।परिजनों को गुरुदेव कर संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि साधना के माध्यम से जीवन का उत्तरोत्तर विकास कर हम गुरुदेव माताजी के सपनों को साकार करने हेतु संकल्पित हों। प्रस्तुत है झलकियां।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dr. Chinmay Pandya and Shefali Pandya reached Northern California Youth Camp
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dr chinmay pandya and shefali pandya reached northern california youth camp, news in hindi, latest news in hindi, news
Khaskhabar.com Facebook Page:

गॉसिप्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved