• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

लॉस एंजेलिस पहुँचे चिन्मय पण्ड्या, गायत्री परिजनों को दिया वंदनीय माताजी का दिव्य संदेश

लॉस एंजेलिस, अमेरिका। अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा आइकन आदरणीय डॉक्टर चिन्मय पंड्या जी एवं आदरणीया शेफाली पंड्या जीजी अपने अमेरिका प्रवास में लॉस एंजेलिस पहुंचे। वहां पहुंचने पर गायत्री परिजनों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके उपरांत वे गायत्री चेतना केंद्र लॉस एंजेलिस पहुंचे और उन्होंने वहां गायत्री परिजनों एवं प्रवासी भारतीयों को परम पूज्य गुरुदेव एवं परम वंदनीय माता जी का दिव्य संदेश प्रदान किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि गायत्री परिवार आत्मीयता की धूरी पर बना परिवार है। हम सभी को गुरुदेव के सूत्रों - "सुख बांटें दुःख बंटाएं"। "अपनी रोटी मिल बांट कर खाएं"। "सलाह लें, सम्मान दें"। "व्यस्त रहें मस्त रहें" आदि को जीवन में अपनाकर मानवता की सेवा करनी है। जीवन प्रत्यक्ष देवता है, जिसकी साधना - आराधना से हम मानव से महामानव - देव मानव बन सकते हैं। साथ ही उन्होंने VAY यूनिवर्सिटी और देव संस्कृति विश्वविद्यालय के मध्य योग, अध्यात्म, स्वास्थ्य संबंधित विषयों पर MOU साइन किया। प्रस्तुत हैं कुछ झलकियां।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chinmay Pandya reached Los Angeles, gave the divine message of Gayatri Mataji to the family members
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chinmay pandya reached los angeles, gave the divine message of gayatri mataji to the family members, news in hindi, latest news in hindi, news
Khaskhabar.com Facebook Page:

गॉसिप्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved