• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जेलेंस्की ने रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेज़निकोव को किया बर्खास्त

Zelensky sacked Defense Minister Oleksiy Reznikov - World News in Hindi

कीव । यूक्रेन के राष्ट्रपति ब्‍लादिमिर ज़ेलेंस्की ने अपने रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेज़निकोव को यह कहते हुए पद से हटा दिया है कि अब रक्षा मंत्रालय में "नए दृष्टिकोण" का समय आ गया है क्योंकि रूस के साथ युद्ध अपने 19वें महीने में प्रवेश कर गया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन के राज्य संपत्ति कोष चलाने वाले रुस्तम उमेरोव को ज़ेलेंस्की ने रेज़निकोव के उत्तराधिकारी के रूप में नामित किया है। राष्ट्र के नाम अपने रात्रिकालीन संबोधन में, ज़ेलेंस्की ने रविवार को कहा, इस सप्ताह, संसद को एक कार्मिक निर्णय लेने के लिए कहा जाएगा, मैंने यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेज़निकोव को बदलने का फैसला किया है।
उन्‍होेंने कहा," मुझे उम्मीद है कि संसद इसका समर्थन करेगी।"
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, रेज़निकोव को यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय से जुड़े कई भ्रष्टाचार घोटालों के मद्देनजर हटाया गया है।
इस साल की शुरुआत में, रेज़निकोव के डिप्टी व्याचेस्लाव शापोवालोव ने घोटालों के मद्देनजर इस्तीफा दे दिया था। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Zelensky sacked Defense Minister Oleksiy Reznikov
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kiev, vladimir zelensky, oleksiy reznikov, rustam umerov, russia, ukraine, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved