बीजिंग । चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान ने बुधवार को उच्च तापमान के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। देश में लोग गर्म लू का सामना कर रहे है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने राष्ट्रीय मौसम विज्ञान द्र के हवाले से बताया, बुधवार को दिन में शांक्सी, शानक्सी, गांसु, सिचुआन, चोंगकिंग, हेनान, अनहुई, हुबेई, हुनान, जियांग्शी, झेजियांग, फुजि़यान, ग्वांगडोंग, हैनान, शिनजियांग और इनर मंगोलिया के कुछ हिस्सों में तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पूवार्नुमान के अनुसार, इनमें से कुछ क्षेत्रों में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस या 40 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक तक पहुंचने की आशंका है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने उच्च तापमान की अवधि के दौरान बाहरी निकलने से बचने की सलाह दी।
चीन में चार-स्तरीय, कलर-कोडिड मौसम चेतावनी प्रणाली है, जिसमें रेड सबसे गंभीर चेतावनी के लिए इस्तेमाल किय जाता है, इसके बाद ऑरेंज, येलो और ब्लू आता है।
--आईएएनएस
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope