• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

विश्व की सबसे ‘नन्ही बच्ची’ को अमेरिकी अस्पताल से मिली छुट्टी

वाशिंगटन। समय से पहले जन्मी महज 245 ग्राम वजन वाली एक बच्ची को दुनिया की सबसे ‘नन्ही बच्ची’ मानाजा रहा है। बच्ची को अमेरिका के एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

मां के गर्भ में 23 सप्ताह और तीन दिन रहने के बाद बेबी सायबी का जन्म दिसंबर, 2018 में कैलिफोर्निया के सैन डिएगो के शार्प मैरी बर्च अस्पताल में हुआ था। उसका वजन एक बड़े सेब जितना था।

जीवन के लिए संघर्ष करती बच्ची को अस्पताल की गहन देखभाल इकाई में स्थानांतरित कर दिया गया। डॉक्टरों ने सायबी के माता-पिता को बताया था कि उसके पास जीने के लिए कुछ ही घंटे बचे हैं।

सीएनएन ने बताया कि बच्ची जन्म के बाद लगतार पांच महीने अस्पताल में भर्ती रही। अब उसके जिंदा रहने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। उसका वजन अब 2.5 किलोग्राम हो गया है। पूर्ण रूप से स्वस्थ इस बच्ची को अब अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

अस्पताल ने बुधवार को घोषणा की कि जन्म के समय बच्ची का वजन 245 ग्राम था। यानी उसने दुनिया की सबसे छोटी जीवित शिशु के रूप में जन्म लिया।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Worlds tiniest baby released from US hospital
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: worlds tiniest baby, us hospital, tiniest baby, sharp mary birch hospital, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved