• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद दुनिया बेहतर स्थिति में है : संयुक्त राष्ट्र

World is in a better position after ceasefire between India and Pakistan: United Nations - World News in Hindi

संयुक्त राष्ट्र,। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने मंगलवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद दुनिया बेहतर स्थिति में है। दुजारिक ने अपनी ब्रीफिंग में कहा, "हमें उम्मीद है कि संघर्ष विराम जारी रहेगा। इसके साथ-साथ हम यह भी आशा करते हैं कि दोनों पक्ष इसका उपयोग अपने बीच के कई लंबित मुद्दों को निपटाने के लिए करेंगे।" एक फिलिस्तीनी पत्रकार के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि संघर्ष विराम कायम है। दरअसल, पत्रकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की थी। पत्रकार ने कहा था कि पीएम मोदी के सोमवार के भाषण से पता चलता है कि संघर्ष विराम बहुत नाजुक है।
अपने दावे के समर्थन में पत्रकार ने एक पाकिस्तानी बयान का हवाला भी दिया, जिसमें पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन के लहजे पर आपत्ति जताई गई थी।
दुजारिक ने कहा, "हम पहले की तुलना में बेहतर स्थिति में हैं।"
पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशालय (डीजीएमओ) द्वारा भारत स्थित अपने समकक्ष को फोन किए जाने के बाद 10 मई को चार दिन से जारी संघर्ष को समाप्त करने पर सहमति बनी।
भारत ने गत 22 अप्रैल को आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में हुए 26 लोगों की हत्या के प्रतिशोध में पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी बुनियादी ढांचों पर लक्षित हमले किए। इसके बाद, पाकिस्तान ने भारत पर हमले शुरू कर दिए, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। भारत ने भी करारा जवाब दिया।
संघर्ष विराम की घोषणा के तुरंत बाद गुटेरेस ने इसे वर्तमान शत्रुता को समाप्त करने और तनाव कम करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम कहते हुए इसका स्वागत किया।
इससे पहले जब टकराव बढ़ रहा था तो उन्होंने संयम बरतने का आह्वान करते हुए कहा था, "विश्व भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव बर्दाश्त नहीं कर सकता।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-World is in a better position after ceasefire between India and Pakistan: United Nations
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ceasefire between india and pakistan, united nations, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved