• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

नहीं रही दुनिया की सबसे वजनी महिला, मुंबई में भी हुआ था इलाज

अबू धाबी। मिस्र की रहने वाली दुनिया की सबसे भारी महिला इमान अहमद की सोमवार को यहां मौत हो गई। खलीज टाइम्स के मुताबिक, अबू धाबी में बुर्जिल अस्पताल के चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, महिला को दिल की बीमारी थी और उसके गुर्दे ठीक से काम नहीं कर रहे थे। जिसके कारण इमाम की सुबह तडक़े 4.35 बजे मौत हो गई। इमाम को मई में अबू धाबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लगभग 20 विशेषज्ञ चिकित्सक इमान का इलाज कर रहे थे। इन चिकित्सकों ने संयुक्त अरब अमीरात में आने के समय से उनकी चिकित्सा स्थिति का प्रबंधन किया था।

36 वर्षीया महिला का वजन शुरू में 500 किलोग्राम था, लेकिन मार्च में मुंबई के एक अस्पताल में वजन घटाने के लिए उसकी सर्जरी की गई थी, और इस तरह उसका वजन कम से कम 300 किलोग्राम घट गया था। इमान को 11 फरवरी इजिप्ट एयर की एक मालवाहक विमान से अलेक्जेंड्रिया से मुंबई लाया गया था। सात मार्च को मुंबई के सैफी अस्पताल ने इमान का वजन घटाने के लिए सर्जरी हुई और उसे तरल खाद्य पदार्थो पर रखा गया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-World heaviest woman Eman Ahmed dies in Abu Dhabi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: world heaviest woman, eman ahmed, heaviest woman in the world, passed away, burjeel hospital, abu dhabi, eman ahmed dies in abu dhabi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved