लाहौर। पाकिस्तान में बुधवार को हो रहे 11वें आम चुनाव के लिए लाखों पंजीकृत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं लेकिन इस बार एक ऐसे गांव की महिलाएं भी वोट डाल रही हैं, जिन्हें इससे पहले कभी वोट डालने की मंजूरी नहीं थी। पंजाब शहर के खुहाब गांव की महिलाएं पाकिस्तान के अस्तित्व में आने के बाद पहली बार इस चुनाव में वोट डाल रही हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
‘डेली पाकिस्तान’ के मुताबिक, मतदान शुरू होने के बाद महिलाएं मतदान केंद्र पहुंची और अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। गौरतलब है कि इन चुनावों में 10.59 करोड़ लोग मतदान के लिए पंजीकृत है, जिनमें 4.7 करोड़ महिलाएं हैं।
--आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 14 सीटों में कितना मतदान हुआ
आपका वोट आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगा : राहुल गांधी
Daily Horoscope