• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आखिर सानिया और शोएब मलिक के बीच क्यों हुआ तलाक...यहां पढ़ें

Why did Sania and Shoaib Malik get divorced...read here - World News in Hindi

कराची। भारत की पूर्व टेनिस स्टार और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान रहे शोएब मलिक के बीच तलाक की नौबत क्यों आई? इसकी बड़ी वजह यह है कि सानिया को शोएब का दूसरी महिलाओं के साथ संबंध रखना बिल्कुल भी पसंद नहीं था। इसी कारण दोनों के बीच लड़ाई झगड़े होते रहे और आखिर में सानिया ने तलाक लेने का फैसला किया। जब शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ शादी की तस्वीर पोस्ट की तो दोनों ही परिवारों ने तलाक की पुष्टि की।सानिया के परिवार ने तलाक की जगह खुला लब्ज का इस्तेमाल किया है, जिसका मतलब है कि बीवी ने खुद पति को छोड़ने का फैसले किया है। उधर, शोएब मलिक के परिवार ने भी तलाक की पुष्टि कर दी है। पाकिस्तान के उर्दू समाचार डॉन और जियो न्यूज ने लिखा है कि शोएब की दूसरी शादी में उसका परिवार शामिल नहीं हुआ। दरअसल पाकिस्तान में शोएब की दूसरी और भारत में तीसरी शादी करार दिया जा रहा है। हालांकि शोएब की नई बीवी सना जावेद भी पहले से शादीशुदा है। पिछले कई महीनों से सानिया मिर्जा अक्सर अपनी और अपने बेटे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड करती थीं, लेकिन इन तस्वीरों में शोएब मलिक मौजूद नहीं थे और कुछ दिन पहले सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर एक संदेश साझा किया था जिसमें उन्होंने कहा था- शादी और तलाक दोनों बहुत ही कठिन निर्णय है। सूत्रों का कहना है कि सानिया मिर्जा, शोएब मलिक के दूसरी महिलाओं के साथ संबंध से खुश नहीं थीं, सानिया मिर्जा लंबे समय तक शोएब मलिक को नजरअंदाज करती रहीं। जब सानिया मिर्जा का धैर्य जवाब दे गया तो उन्होंने बड़ा कदम उठाया और शोएब मलिक से अलग होने का फैसला किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Why did Sania and Shoaib Malik get divorced...read here
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sania mirza, shoaib malik, pakistan, india, tenis, cricket, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved