बीजिंग| 24 नवंबर की तड़के चीन का चंद्रयान छांग अ नंबर पांच सफलतापूर्वक प्रक्षेपित हुआ। योजनानुसार वह चांद के उजले भाग के मोंस रुमकर पहाड़ के पास लैंडिंग करेगा, जहां पहले मानव का चंद्रयान कभी भी नहीं पहुंचा था। वहां चांद पर लैंडिंग स्थल इसलिए चुना गया है क्योंकि वहां के चट्टान और मिट्टी का इतिहास 120 करोड़ साल पुराना है। वहां के नमूनों के अनुसंधान से वैज्ञानिको को चांद पर ज्वालामुखी की गतिविधि के इतिहास के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने की संभावना होगी, जो चांद और सूरज व्यवस्था का इतिहास समझने के लिए लाभदायक है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बताया गया है कि छांग अ नंबर 5 बीस से अधिक दिनों में अपनी पूरी यात्रा तय करेगा। चांद पर उड़ान भर कर पृथ्वी वापस लौटना छांग अ नंबर पांच के लिए एक बड़ी चुनौती होगी। यह पहली बार होगा कि चीन में निर्मित कोई अंतरिक्ष यान बाहरी उपग्रह से घर वापस आएगा।
चीन ने वर्ष 2007 में छांग अ नंबर 1 का प्रक्षेपण किया था और बाद में वर्ष 2010, 2013, 2018 में छांग अ 2, 3, 4 का सफल प्रक्षेपण किया।
(साभार---चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
-- आईएएनएस
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope