• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पूर्व पाकिस्तान राष्ट्रपति आसिफ जरदारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

Warrant issued against former President Asif Zardari - World News in Hindi

कराची। पाकिस्तान की एक बैंकिंग अदालत ने शुक्रवार को अरबों रुपए के धन शोधन घोटाले के सिलसिले में देश के पूर्व राष्ट्रपति और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सह-अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी के खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, अदालत ने अधिकारियों को जरदारी व अन्य संदिग्धों को चार सितंबर को पेश करने का निर्देश दिया है। हालांकि, पीपीपी के प्रवक्ता फरहतुल्लाह बाबर ने जरदारी के वकीज फारूक नाईक के हवाले से बताया कि उनके नेता के खिलाफ कोई वारंट जारी नहीं किया गया है। फेडरल इन्वेस्टिंग एजेंसी फर्जी खाते के जरिए धन शोधन के मामले में जरदारी और उनकी बहन फरयाल तालपुर समेत 32 लोगों की जांच कर रही है। जरदारी के विश्वस्त हुसैन लवाई को पिछले महीने जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया। बैंकिंग अदालत ने इससे पहले तालपुर की अंतरिम जमानत की अवधि को अगली सुनवाई तक के लिए बढ़ा दिया। मामला संदिग्ध लेन-देन में 2015 में हुई जांच से सम्बंधित है, जिसमें 29 बेनामी खातों की पहचान की गई थी, जिनमें से 16 खाते समिट बैंक में, आठ सिंध बैंक में और पांच युनाइटेड बैंक लिमिटेड में थे। मोटी रिश्वत में प्राप्त धन का इस्तेमाल करने के लिए कथित तौर पर फर्जी खातों का उपयोग किया गया। फर्जी खातों से कुल 35 अरब रुपए (पाकिस्तानी रुपया) के संदिग्ध लेन-देन में संलिप्त लोगों में जरदारी और तालपुर भी शामिल हैं।
पाकिस्तानी स्टॉक एक्सचेंज के पूर्व अध्यक्ष और जरदारी के विश्वस्त हुसैन लवाई, ओम्नी ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन ख्वाजा अनवर मजीद और उनके भाई घानी मजीद और सह-आरोपी व समिट बैंक के प्रमुख ताहा राजा को मामले में पहले ही गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Warrant issued against former President Asif Zardari
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: former president asif zardari, pakistan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved