• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अमेरिका के टेनेसी में 4 लोगों को गोलियों से उडाया, हमलावर फरार

Waffle House shooting leaves 4 dead, several injured gunman sought - World News in Hindi

नैशविले। अमेरिका के टेनेसी के एक रेस्तरां में रविवार तडक़े एक नग्न व्यक्ति ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी है। हमलावर अभी पकड़ा नहीं जा सका है। इस वजह से निवासियों को अपने घरों के दरवाजे बंद रखने और सतर्क रहने को कहा गया है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, नैशविले मेट्रो पुलिस ने कहा कि नैशविले इलाके के हिस्से एंटीओक स्थित वाफ्फेल हाउस में तडक़े 3:25 के करीब नग्न बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं। उसने केवल हरे रंग की जैकेट पहनी हुई थी। गोलियां चलाने के बाद उसने अपनी जैकेट उतारकर फेंक दी और नंगा ही भाग गया। सीएनएन ने पुलिस प्रवक्ता डॉन एरोन के हवाले से कहा, "अपने दरवाजे बंद और आंखें खुली रखें। अगर आपने इस व्यक्ति को देखा है..अगर आपने सुबह एक नग्न व्यक्ति को घूमते हुए देखा है तो तुरंत ही पुलिस विभाग को सूचित करें।"
वाफ्फेल हाउस में गोलीबारी के दौरान एक ग्राहक ने हस्तक्षेप किया और उससे बंदूक छीन ली। एरोन ने कहा, "वह व्यक्ति जिसने हमलावर से बंदूक छीनी, वह हीरो है।" पुलिस ने कहा कि संदिग्ध इलिनॉयस के मॉर्टन का रहने वाला 29 वर्षीय ट्रेविस रीनकिंग है। हमले के पीछे के कारण अभी ज्ञात नहीं है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Waffle House shooting leaves 4 dead, several injured gunman sought
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: waffle house shooting, dead, gunman sought, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved