इस्लामाबाद| पाकिस्तान में बुधवार को देश की संसद के ऊपरी सदन के 37 सदस्यों का चुनाव करने के लिए सीनेट चुनाव कराए गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के चुनाव आयोग (ईसीपी)ने एक बयान में कहा कि , सिंध, खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान और इस्लामाबाद की 37 सीनेट सीटों के लिए 78 उम्मीदवार प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मतदान प्रक्रिया सुबह 9 बजे शुरू हुई और शाम 5 बजे समाप्त हुई।
पाकिस्तान में सार्वजनिक मतदान द्वारा सीनेटरों का चुनाव सीधे नहीं किया जाता है।
प्रांतों के उम्मीदवारों को प्रांतीय विधानसभाओं के सदस्यों द्वारा चुना जाता है, जबकि इस्लामाबाद के उम्मीदवारों को नेशनल असेंबली या संसद के निचले सदन के सदस्यों से वोट मिलते हैं।
104 सीनेटरों में से कुल 52 इस साल अपने छह साल के कार्यकाल को समाप्त करने वाले हैं।
प्रांतीय विधानसभाओं और नेशनल असेंबली के सदस्यों को इस बार केवल 48 सीनेटरों का चुनाव करना था, क्योंकि तत्कालीन संघीय रूप से प्रशासित जनजातीय क्षेत्रों को खैबर पख्तूनख्वा के साथ मिला दिया गया था।
हालांकि, पंजाब प्रांत ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच समझौता होने के बाद पहले ही 11 सीनेटरों को निर्विरोध चुन लिया गया है।
सिंध की 11 सीटों, खैबर पख्तूनख्वा की 12 सीटों, बलूचिस्तान की 12 सीटों और इस्लामाबाद की दो सीटों के लिए उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
--आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope