संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने महिलाओं व लड़कियों के प्रति हिंसा समाप्त करने का आह्वान किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के अवसर पर उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा कि मैं सरकारी व निजी क्षेत्रों व समाज के हर तबके के लोगों से यौन हिंसा और स्त्री-द्वेष के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने का आह्वान करता हूं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा, हमें पीडि़तों, समर्थकों और महिला अधिकारों के रक्षकों के साथ अधिक एकजुटता दिखानी चाहिए और हमें महिलाओं के अधिकारों व समान अवसरों को बढ़ावा देना चाहिए। हम सब एक साथ मिलकर हर तरह के यौन दुराचारों और दुष्कर्मो का खात्मा कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ सभी प्रकार की हिंसा को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। गुटेरेस ने कहा कि यह हिंसा दुनिया के सबसे भयावह, निरंतर होने वाली और बड़े पैमाने पर फैले हुए मानव अधिकारों के उल्लंघन में से एक है, जो दुनिया में हर तीन में से एक औरत को प्रभावित करती है।
राजस्थान में पेट्रोल पंप मालिकों की हड़ताल : 1 अक्टूबर को सुबह से शाम और 2 से अनिश्चितकालीन बंद
दिल्ली में बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी के कर्मचारियों से 17 लाख रुपये लूटे
एशियाई खेल : भारत ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर पुरुष स्क्वैश टीम का स्वर्ण पदक जीता
Daily Horoscope