• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उपराष्ट्रपति नायडू ने सर्बिया की संसद में प्रधानमंत्री नेहरू को याद किया

Vice President Naidu in the Parliament of Serbia Remembered Prime Minister Nehru - World News in Hindi

बेलग्रेड। भारतीय संसद के एक लोकतांत्रिक मंच के तौर पर विकसित होने व विभिन्न विषयों को सुनने व प्रतिक्रिया देने की बात कहते हुए उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने सर्बिया की संसद में सहभागी विकास के लिए लोकतंत्र के महत्व को उजागर करते हुए भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जिक्र किया। अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के मौके पर नायडू ने शनिवार को सर्बिया की नेशनल एसेंबली के विशेष सत्र को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने दोनों देशों के नेताओं के साझा दृष्टिकोण को याद किया, जिसमें दोनों देशों के नेताओं ने गुट निरपेक्ष आंदोलन (एनएएम) को आरंभ करने में मुख्य भूमिका निभाई थी।

नायडू ने सर्बिया के सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे सम्बंध साझा वैश्विक नजरिए के गुट निरपेक्ष आंदोलन की एक मजबूत नींव पर शुरू हुए हैं और हमने साथ मिलकर तीसरी दुनिया के लिए एक बड़ा मंच बनाया है। वैश्वि भू-राजनीति में बदलाव ने हमें फिर से आपसी लाभ व दूसरों के साथ समृद्धि साझा करने के लिए मिलकर काम करने का मौका दिया है। नेहरू के 1961 में गुट निरपेक्ष देशों के सम्मेलन में बेलग्रेड में दिए भाषण को याद करते हुए नायडू ने कहा कि उनका आह्वान आज भी हमारे अपने देश के समाज के निर्माण के लिए सही है और उतना ही प्रासंगिक है, जहां वास्तव में स्वतंत्रता है।
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vice President Naidu in the Parliament of Serbia Remembered Prime Minister Nehru
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vice president m venkaiah naidu, jawahar lal nehru, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved