• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

ईरानी विदेश मंत्री बोले अमेरिकी यात्रा प्रतिबंध शर्मनाक

तेहरान। ईरानी विदेश मंत्री जावेद जरीफ ने शुक्रवार को कहा कि छह मुस्लिम बहुल देशों के यात्रियों पर संशोधित अमेरिकी प्रतिबंध वास्तव में शर्मनाक है। जरीफ ने एक ट्विटर पोस्ट में कहा, अमेरिका का प्रतिबंध अब ईरानी दादियों को अपने पोतों को देखने से रोकता है। यह ईरानियों से अंधी दुश्मनी का वास्तव में शर्मनाक प्रदर्शन है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि अमेरिका का मुस्लिमों पर प्रतिबंध लगाने व उन्हें अमेरिका में दाखिल नहीं होने देने का कदम उनकी समस्याओं से निपटने या एक सुरक्षित जगह बनाने में मददगार नहीं होगा। जरीफ ने कहा, मुसलमानों पर एक कथित प्रतिबंध अमेरिका को सुरक्षित नहीं रखे सकेगा। कट्टरवादियों को मजबूत करने की नीतियों के बजाय अमेरिका को उनके खिलाफ वास्तविक लड़ाई में शामिल होना चाहिए। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा संशोधित यात्रा प्रतिबंध देर गुरुवार से लागू हो गया। नए नियमों में वीजा नीतियों को कड़ा किया गया है, जिससे छह मुस्लिम बहुल देशों के नागरिक प्रभावित होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-US Travel Ban Truly Shameful says Iran Foreign Minister Javad Zarif
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: us travel ban, iran foreign minister, javad zarif, us travel ban truly shameful, donald trump, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved