• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अमेरिका, डब्ल्यूएचओ की अगुवाई वाले कोविड वैक्सीन प्रयासों से अलग रहेगा

US to stay away from global Covid vax effort led by WHO - World News in Hindi

न्यूयॉर्क। अमेरिका कोविड-19 वैक्सीन के निर्माण और वितरण के अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों से अलग रहेगा, क्योंकि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की सहभागिता से यह हो रहा है। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी। गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने डब्ल्यूएचओ पर चीन के साथ मिलीभगत कर कोरोना संबंधी जानकारियां छिपाने का आरोप लगाया था और इस कदम से मालूम पड़ता है कि अमेरिकी प्रशासन की नाराजगी अभी भी बरकरार है। 'कोवैक्स' पहल में भाग नहीं लेने का मंगलवार को लिए गए फैसले ने संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी के साथ डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के संबंधों और बिगाड़ दिया है। फोर्ब्स ने व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जड डियर के हवाले से कहा कि इस वायरस को हराने के लिए अमेरिका अपने अंतर्राष्ट्रीय भागीदारों के साथ सहयोग जारी रखेगा, लेकिन हम भ्रष्ट विश्व स्वास्थ्य संगठन और चीन से प्रभावित बहुपक्षीय संगठनों द्वारा विवश नहीं होंगे।
कोवैक्स पहल को वैक्सीन निर्माताओं के साथ काम करने के उद्देश्य से लाया गया, ताकि लाइसेंस और स्वीकृति मिलने के बाद दुनिया भर के देशों को सुरक्षित और प्रभावी वैक्सीन तक समान पहुंच प्रदान की जा सके।
170 से अधिक अर्थव्यवस्थाएं अब उस पहल में संभावित रूप से भाग लेने के लिए वार्ता में लगी हुई हैं।
यूरोपीय आयोग ने सोमवार को कोवैक्स फैसिलिटी में भाग लेने की अपनी रुचि पर मुहर लगाई और पहल के लिए 40 करोड़ यूरो (47.8 करोड़ डॉलर) का योगदान देने की घोषणा की। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-US to stay away from global Covid vax effort led by WHO
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: global covid vax, who, united states, covid-19 vaccine, world health organization, covid-19, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved