• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अमेरिका होर्मुज आने-जाने वाले सभी जहाजों को करेगा ब्लॉक : ट्रंप

US to Block All Ships Traversing the Strait of Hormuz : Trump - World News in Hindi

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद टॉक्स बेनतीजा रहने के घंटों बाद अपनी बात हमेशा की तरह ट्रुथ सोशल पर रखी। उन्होंने होर्मुज और न्युक्लियर मुद्दे पर असहमति को स्वीकारते हुए दावा किया कि अब अमेरिका होर्मुज से गुजरने वाले सभी जहाजों को ब्लॉक करने से परहेज नहीं करेगा। दो पोस्ट्स में ट्रंप ने दावा किया कि बैठक में ज्यादातर मुद्दों पर सहमति बनी, लेकिन होर्मुज और न्यूक्लियर पर बात नहीं बन पाई। उन्होंने लिखा, "इस वजह से तत्काल प्रभाव से, यूनाइटेड स्टेट्स नेवी होर्मुज स्ट्रेट में प्रवेश करने या उससे बाहर निकलने की कोशिश करने वाले किसी भी जहाज को 'ब्लॉक' (रोकने) करने की प्रक्रिया शुरू कर देगी।" उन्होंने पिछली कुछ पोस्ट्स में माइन बिछाने के दिखावे का जिक्र किया था। इस बार भी कुछ ऐसा ही कहा। उन्होंने कहा कि ईरान ने जहाजों के आने जाने पर बस यह कहकर मना कर दिया कि, हो सकता है कि वहां कहीं कोई 'माइन' (बारूदी सुरंग) बिछी हो, जिसके बारे में उनके अलावा किसी और को पता न हो।
ट्रंप के अनुसार, यह पूरी दुनिया से की जा रही 'जबरदस्ती वसूली' की चाल है, और यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका कभी भी इस तरह की जबरदस्ती के आगे नहीं झुकेंगे।
इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने अपनी नौसेना को निर्देश दिया है कि वे अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में मौजूद हर उस जहाज़ को ढूंढें और रोकें, जिसने ईरान को कोई 'टोल' (शुल्क) दिया हो। जो कोई भी इस तरह का अवैध टोल देगा, उसे खुले समुद्र में सुरक्षित रास्ता नहीं मिलेगा। हम उन 'माइन्स' (बारूदी सुरंगों) को भी नष्ट करना शुरू कर देंगे, जिन्हें ईरानियों ने जलडमरूमध्य में बिछाया है। कोई भी ईरानी, ​​जो हम पर—या किसी भी शांतिपूर्ण जहाज पर—गोली चलाएगा, उसे पूरी तरह से 'तबाह' कर दिया जाएगा!
एक बार फिर दावा किया कि ईरान की नौसेना, उनका शीर्ष नेतृत्व, सेना और एंटी एयरक्राफ्ट सिस्टम तबाह हो चुका है।
ट्रंप के अनुसार, 'ब्लॉकेड' (घेराबंदी) जल्द ही शुरू हो जाएगा। इस ब्लॉकेड में अन्य देश भी शामिल होंगे। ईरान को 'अवैध वसूली' से फायदा उठाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हम पूरी तरह से "तैयार और मुस्तैद" हैं; हमारी सेना ईरान का जो कुछ भी थोड़ा-बहुत बचा-खुचा हिस्सा है, उसे भी पूरी तरह से खत्म कर देगी!
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-US to Block All Ships Traversing the Strait of Hormuz : Trump
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: us, strait of hormuz, trump, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved