• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रशांत महासागर में ड्रग तस्करों पर अमेरिका की स्ट्राइक, तैरते आपूर्ति स्टेशन जहाज को समुद्र में डुबोया

US Strikes Drug Smugglers in Pacific; Floating Supply Vessel Scuttled - World News in Hindi

वाश‍िंगटन । अमेरिकी साउथ कमांड के निर्देश पर जॉइंट टास्क फोर्स वेस्टर्न हेमिस्फियर ने पूर्वी प्रशांत महासागर में ड्रग तस्करी के ख‍िलाफ बड़ी कार्रवाई की। टीम ने कुख्यात नार्को-आतंकी संगठन लॉस चोनेरोस के लिए काम कर रहे एक तैरते आपूर्ति स्टेशन जहाज को रोक लिया। जांच और चालक दल को हिरासत में लेने के बाद जहाज को समुद्र में डुबो दिया गया। यूएस साउथकॉम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट में घटना की जानकारी साझा की। कमांड ने पोस्‍ट में बताया क‍ि 7 सितंबर को यूएस साउदर्न कमांड के निर्देश पर जॉइंट टास्क फोर्स वेस्टर्न हेमिस्फियर (जेटीएफ-डब्‍ल्‍यूएचईएम) की टीम ने पूर्वी प्रशांत महासागर में समुद्र के रास्ते होने वाली अवैध ड्रग तस्करी गतिविधियों का समर्थन कर रहे एक तैरते हुए आपूर्ति स्टेशन जहाज को सफलतापूर्वक रोक लिया।
बयान के अनुसार, खुफिया जानकारी से पुष्टि हुई थी कि यह जहाज हिंसक नार्को-आतंकी संगठन लॉस चोनेरोस के लिए काम कर रहा था। जहाज पर मौजूद लोगों को हिरासत में लेने के बाद उन्हें इक्वाडोर के अधिकारियों को सौंपा जाएगा। जहाज की पूरी जांच करने और चालक दल को सुरक्षित उतारने के बाद अमेरिकी बलों ने उस जहाज को समुद्र में डुबो दिया।
जॉइंट टास्क फोर्स वेस्टर्न हेमिस्फियर ने कहा कि वह पश्चिमी गोलार्ध में ड्रग तस्करी को बढ़ावा देने वाले लॉजिस्टिक नेटवर्क को खत्म करने के लिए सटीक और पेशेवर तरीके से अपने अभियान जारी रखे हुए है।
यह हवाई हमला नहीं था। अमेर‍िकी सेना ने जहाज पर चढ़कर तलाशी ली और जहाज को खाली करा दिया। सभी को जहाज से निकाल लिया गया और उन्हें सुरक्षित रूप से इक्वाडोर के अधिकारियों को सौंप दिया गया। इसके बाद खाली जहाज को डुबो दिया गया।
यह दूसरा ऐसा रिफ्यूलिंग जहाज है जिसे साउथ कमांड ने कुछ ही दिनों में नष्ट किया है। यह अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि ट्रंप और सेक्रेटरी ऑफ वॉर पीट हेगसेथ का नशे के खिलाफ बड़े कैंपेन का हिस्सा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-US Strikes Drug Smugglers in Pacific; Floating Supply Vessel Scuttled
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: us strikes drug smugglers in pacific, drug smugglers, us, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved