• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

US ने भारत को गार्जियन ड्रोन के लिए लाइसेंस जारी किया, बढेगी सुरक्षा

वाशिंगटन। हाल ही में पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस में हुई पहली द्विपक्षीय मुलाकात रंग लाई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के विदेश विभाग ने भारत को 22 प्रीडेटर गार्जियन ड्रोन के निर्यात के लिये अनिवार्य लाइसेंस जारी कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमेरिकी विदेश विभाग ने डीएसपी-5 गार्जियन निर्यात लाइसेंस जारी किया है। यह लाइसेंस सैन्य सामग्री के स्थायी निर्यात के लिये जारी किया गया है। ज्ञातव्य है कि हाल ही में अमेरिका दौर के दौरान पीएम मोदी और ट्रंप के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने की बात कही थी। अब गार्जियन ड्रोन से हिंद महासागर में भारत की निगरानी क्षमताओं में इजाफा होगा। ज्ञातव्य है कि अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने भी कहा था कि दक्षिण एशिया में सुरक्षा मजबूत करने के लिए अमेरिका, भारत को जरूरी संसाधन एवं तकनीक मुहैया कराएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-US state department issues Guardian drone export license for India
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: us state department, guardian drone export license, india, pm modi trump meet, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved