• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

अमेरिका ने लगाया उत्तर कोरिया के 8 बैंकों और 26 एग्जिक्युटिव्स पर बैन

वॉशिंगटन। अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चेतावनी के बावजूद उत्तर कोरिया एक बाद एक मिसाइल का परीक्षण कर रहा है। उत्तर कोरिया के तानाशाही किम जोन बार-बार अमेरिका पर हमला करने की धमकी दे रहा है। उत्तर कोरिया की इन हरकतों से परेशान होकर अमेरिका ने उस पर नए दौर के प्रतिबंध की घोषणा की है। अमेरिका ने प्योंगयांग के 8 बैंकों और 26 एग्जिक्युटिव्स को बैन किया है। आपको बता दें कि एक सप्ताह के भीतर अमेरिका द्वारा प्योंगयांग पर यह दूसरा प्रतिबंध लगाया है। उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रमों को देखते हुए सुरक्षा परिषद 2006 से अब तक नौ बार उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है। वहीं, राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया को चेतावनी दी है कि अमेरिका का सैन्य अभियान प्योंगयांग के लिए तबाही लाने वाला होगा। उन्होंने साथ ही कहा है कि उत्तर कोरिया के बलिस्टिक और परमाणु हथियार कार्यक्रम के खिलाफ सेना का इस्तेमाल पहला विकल्प नहीं है। ट्रंप ने वाइट हाउस कॉन्फ्रेंस में कहा, हम दूसरे विकल्प के लिए पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन इसे तरजीह नहीं दी जाएगी। लेकिन अगर हम यह विकल्प चुनते हैं, तो बड़ी तबाही होगी। मैं आपको कह सकता हूं कि यह उत्तर कोरिया के लिए तबाही होगी। जिसे सैन्य विकल्प कहते हैं। अगर हमें यह लेना पड़ा तो हम लेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-US slaps sanctions on eight North Korean banks, 26 executives
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: us, eight north korean banks, 26 executives, north korea, president donald trump, donald trump, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved