• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अमेरिका टिकटॉक, अन्य चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाने पर कर रहा विचार : पोम्पियो

US looking at banning TikTok, other Chinese apps Pompeo - World News in Hindi

वाशिंगटन। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा है कि अमेरिका टिकटॉक सहित अन्य चीनी सोशल मीडिया ऐप पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है। पोम्पियो ने सोमवार फॉक्स न्यूज को दिए साक्षात्कार में कहा, "हम इसे बहुत गंभीरता से ले रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि लोगों के सेलफोन में चीनी ऐप के संबंध में यह कुछ ऐसा है 'जिस पर हम विचार कर रहे हैं।'

भारत ने पहले ही यह कहते हुए टिकटॉक सहित 59 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन ऐप ने शत्रु तत्वों के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा पर प्रभाव डालने के लिए रास्ता खोल दिया।

पोम्पिओ ने कहा कि लोगों को ऐप केवल तभी डाउनलोड करना चाहिए "अगर आप अपनी निजी जानकारी चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के हाथों में चाहते हैं।"

टिकटॉक की अमेरिका में अच्छी-खासी मौजूदगी है। इसने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-US looking at banning TikTok, other Chinese apps Pompeo
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: us looking at banning tiktok, chinese apps, mike pompeo, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved