• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीरिया : आईएस संचालित जेल पर हवाई हमला, 60 की मौत

US-led airstrikes kill at least 60 prisoners in Isis- run jail - World News in Hindi

दमिश्क। सीरिया के मयादीन में जेहादियों द्वारा संचालित जेल पर हवाई हमला किया गया। अमेरिका नीत गठबंधन के हवाई हमलों में करीब 60 लोगों की जान चली गई। इस हमले पर अमेरिका ने कहा कि जेहादी उसका एकमात्र निशाना हैं। सीरियन आब्जर्वेटरी फॉर हयूमन राइट्स ने इसके बारे में जानकारी दी। ब्रिटेन आधारित निगरानी समूह ने कहा कि सीरिया के मयादीन में स्थित आईएस संचालित जेल को निशाना बनाया गया। आपको बता दें कि मयादीन देश के पूर्वी प्रांत देइर एजोर का एक बड़ा शहर है। प्रांत के अधिकतर हिस्से पर जेहादियों का कब्जा है और यहां गठबंधन तथा सीरियाई सेना एवं उसके रूसी सहयोगी दोनों ही हवाई हमले करते रहे हैं। संस्था के प्रमुख रामी अब्दुल रहमान ने कहा कि हवाई हमले में 42 कैदियों तथा 15 जेहादियों की मौत हुई है। आपको बता दें कि इससे पहले भी पूर्वी सीरिया के इस्लामिक स्टेट के कब्जे वाले शहर पर हवाई हमले हुआ था। उस हमले में करीब 35 आम नागरिकों के मारे जाने की आशंका थी। सीरिया के मयादीन शहर की आवासीय इमारतों पर लगातार कई हमले किए गए। संगठन के प्रमुख रमी आबदेल रहमान ने बताया कि मरने वालों में आईएस लड़ाकों के 26 रिश्तेदार शामिल थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-US-led airstrikes kill at least 60 prisoners in Isis- run jail
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: syria, jihadi, jail, america, air attack, death, islamic state, common citizens, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved