पेइचिंग। भारत की अमेरिका और जापान से हुई मित्रता पर चीन बौखला गया है। चीन ने अब भारत को चेतावनी दी है कि वह यूएस और जापान के जाल में न फंसे। चीन के आधिकारिक मीडिया ने भारत को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह का कदम खुद नई दिल्ली के लिए रिस्की साबित हो सकता है। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के संपादकीय में कहा गया, हिंद महासागर में चीन को रोकने के लिए वॉशिंगटन को उम्मीद है कि वह नई दिल् ी का इस्तेमाल कर सकेगा। [ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
दूसरी तरफ तोक्यो पैसिफिक ओसिअन में चीन को काउंटर करने के लिए भारत को साथ लेने की कोशिश में है। ग्लोबल टाइम्स ने लिखा, भारत के लिहाज से देखें तो यह उसके लिए रणनीतिक अवसर की तरह दिखते हैं, लेकिन यह अमेरिका और जापान के ट्रैप से ज्यादा कुछ नहीं है। यदि भारत एक बार इनके जाल में फंस गया तो उसके सामने से कई अवसर खत्म हो जाएंगे और खतरे अधिक बढ़ जाएंगे।
ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, भारत को खुद को बड़ी शक्ति के तौर पर देखता है, लेकिन अपनी सुरक्षा के लिए यदि वह बाहरी ताकतों पर निर्भर करता है तो यह बहुत अच्छी स्थिति नहीं होगी। विकास की राह पर चलने के लिए भारत के पास सबसे बेहतर विकल्प यह है कि वह अपने पड़ोसियों के प्रति उदार रवैया अपनाए और सिल्क रोड जैसे क्षेत्रीय विकास कार्यक्रमों का हिस्सा बने। ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक एशिया प्रशांत में अमेरिका अपने सुरक्षा बलों की मौजूदगी से अनिश्चितता का माहौल पैदा कर रहा है।
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
गृह मंत्री अमित शाह 24 को गोवा में करेंगे जनसभा
राहुल गांधी ने हिंदू विरोधी भावनाओं को भड़काया- भाजपा
Daily Horoscope