वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार रात कहा कि अमेरिका पहले वेनेजुएला के हालात को संभालेगा और उसके तेल क्षेत्र को फिर से खड़ा करेगा। इसके बाद ही वहां चुनाव कराए जा सकेंगे। उनका कहना है कि निकोलस मादुरो के लंबे शासन में देश पूरी तरह टूट चुका है और अभी चुनाव कराना संभव नहीं है।
डोनाल्ड ट्रंप ने यह बातें फॉक्स न्यूज के कार्यक्रम हैनिटी में दिए साक्षात्कार में कहीं। मादुरो को पकड़ने वाली अमेरिकी कार्रवाई के बाद यह उनका पहला टीवी इंटरव्यू था।
ट्रंप ने कहा कि मादुरो के खिलाफ कदम उठाना मुश्किल फैसला नहीं था। उन्होंने कहा, "यह कोई मुश्किल फैसला नहीं था। डेमोक्रेट्स भी उसे चाहते थे और रिपब्लिकन भी, और किसी के पास उसे पकड़ने की हिम्मत नहीं थी।" ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ट्रंप ने मादुरो पर आरोप लगाया कि उसने अपराधियों और नशीले पदार्थों को अमेरिका भेजा। उनका कहना था कि मादुरो ने अपने देश की जेलों और मानसिक अस्पतालों, पागलखानों से लोगों को अमेरिका की ओर भेज दिया।
ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी कार्रवाई के बाद समुद्र के रास्ते आने वाले नशे की तस्करी में भारी कमी आई है। उन्होंने कहा, "हमने पानी के रास्ते आने वाली 97 प्रतिशत ड्रग्स को खत्म कर दिया है।"
ट्रंप के अनुसार, वेनेजुएला में की गई कार्रवाई में अमेरिका का कोई सैनिक नहीं मारा गया। मादुरो को बिना किसी बड़ी हानि के पकड़ लिया गया। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि दो 'बहादुर' हेलीकॉप्टर पायलट गंभीर रूप से घायल हुए थे, लेकिन अब वे ठीक हैं।
ट्रंप ने इस ऑपरेशन को बहुत जोखिम भरा बताया। उन्होंने कहा, "घर एक किले के बीच में था, जिसमें हजारों सैनिक थे। हम सीधे किले के बीच में गए। कौन सोचेगा कि आप ऐसा कर सकते हैं और किसी की जान नहीं जाएगी?" उन्होंने इस पूरे अभियान में शामिल अमेरिकी अधिकारियों और सैन्य कमांडरों की तारीफ की और कहा कि सभी ने शानदार काम किया।
ट्रंप ने कहा कि अब वेनेजुएला के तेल क्षेत्र की जिम्मेदारी अमेरिका के पास है। अमेरिका वहां तेल उद्योग और उससे जुड़ी पूरी इंफ्रास्ट्रक्चर को दोबारा बनाएगा। उन्होंने दावा किया कि एक ही दिन में चार अरब डॉलर मूल्य का तेल अमेरिकी नियंत्रण में लिया गया है और आगे यह आंकड़ा और बढ़ेगा। अमेरिका की बड़ी तेल कंपनियां वेनेजुएला के ऊर्जा तंत्र को फिर से बनाने में मदद करेंगी और पूरा तेल ढांचा नया खड़ा किया जाएगा।
चुनाव को लेकर ट्रंप ने कहा कि अभी वेनेजुएला चुनाव कराने की हालत में नहीं है। देश की स्थिति बहुत खराब हो चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि वहां बंद राजनीतिक कैदियों को रिहा किया जा रहा है और ऐसे लोग आजाद हो रहे हैं, जिन्हें कोई दोबारा देखने की उम्मीद नहीं करता था।
ट्रंप के मुताबिक, अमेरिका तब तक वेनेजुएला में रहेगा, जब तक देश पूरी तरह स्थिर नहीं हो जाता। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला के तेल उद्योग के सुधरने से पूरी दुनिया में तेल की कीमतें कम होंगी, जिससे सभी देशों को फायदा होगा। वेनेजुएला की स्थिति अमेरिका की सुरक्षा से भी जुड़ी है। अमेरिका नहीं चाहता कि उसके देश में नशीले पदार्थ आएं या गलत लोग दाखिल हों।
--आईएएनएस
'ये जवानी है दीवानी' की लारा ने खोला मदरहुड का राज, बच्चों की शरारतों को लेकर बदला नजरिया
शेखर सुमन के शो में दिए बयान पर संजय दत्त ने दी सफाई, बोले- स्क्रिप्टेड था, मेरी व्यक्तिगत सोच नहीं
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ी, कहा—बतौर खिलाड़ी सफर जारी रहेगा
इशिता दत्ता ने शेयर कीं 'दृश्यम 3' की बीटीएस झलकियां, फिल्म के सभी कलाकार आए नजर
'उन्हें किसी और टेक की जरूरत नहीं पड़ती', श्रेया सरन ने की 'दृश्यम 3' को-स्टार अजय देवगन की तारीफ
'केबीसी' में माधुरी दीक्षित की शानदार एंट्री, अमिताभ बच्चन की फरमाइश पर 'काहे छेड़ छेड़ मोहे' पर किया डांस
बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर
मार्क रफालो ने डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए जोरदार भाषण दिया
विनोद खन्ना की जयंती पर भावुक हुए जैकी श्रॉफ, पुरानी तस्वीरें शेयर कर बोले- 'हमेशा दिलों में रहेंगे'
सर्व पितृ अमावस्या पर करें ये उपाय, पितृ दोष से मिलेगी राहत
6 अक्टूबर का पंचांग : उत्तर दिशा में टाल दें यात्रा, सुबह 11:51 से दोपहर 12:38 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
जब अमिताभ बच्चन के पास नहीं थी डिस्को की मेंबरशिप, विनोद खन्ना कराते थे एंट्री
संदीपा धर ने आतिश कपाड़िया को दिया कॉमेडी से परिचय कराने का श्रेय
कमर दर्द से हैं परेशान? पूर्ण शलभासन से मिलेगा आराम, बढ़ेगा रक्त प्रवाह
साप्ताहिक राशिफल 5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2026 तक
राशिफल: आज इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज, यामी गौतम के साथ दिखा अनोखा जॉम्बी डांस पार्टी का अंदाज
जन्मदिन विशेष: कभी हकलाने वाले शरद केलकर ने 'बाहुबली' की आवाज बन जीता देश का दिल
पहला टी20: अय्यर ने 43 गेंदों में जड़े नाबाद 102 रन, भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा

दिल्ली: किंग्सवे कैंप से राहुल-प्रियंका को रिहा किया गया, हिरासत में थे कांग्रेस के कई नेता

उत्तराखंड में भूकंप से दहशत, दिल्ली-एनसीआर में भी हिली धरती
राशिफल: वृषभ, तुला और वृश्चिक रहें सतर्क, जानें 6 अक्टूबर को कैसा रहेगा आपका दिन
पेरिस फैशन वीक में मियू मियू शो का हिस्सा बनीं जाह्नवी कपूर, वैश्विक मंच पर बढ़ाया भारत का मान
कम समय में खत्म हुआ बिग बॉस का सफर, ईशा रिखी ने जताई निराशा
‘चुंबक’ के निर्देशक आतिश कपाड़िया का पहला नैरेशन याद कर बोलीं संदीपा धर, 'उन्होंने हर किरदार को खुद निभाकर सुनाया था'
'उन्हें किसी और टेक की जरूरत नहीं पड़ती', श्रेया सरन ने की 'दृश्यम 3' को-स्टार अजय देवगन की तारीफ
'केबीसी' में माधुरी दीक्षित की शानदार एंट्री, अमिताभ बच्चन की फरमाइश पर 'काहे छेड़ छेड़ मोहे' पर किया डांस
'ये जवानी है दीवानी' की लारा ने खोला मदरहुड का राज, बच्चों की शरारतों को लेकर बदला नजरिया
शाहरुख खान ने कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ की, बोले- जरूरत के वक्त मजबूती से डटे रहे
शेखर सुमन के शो में दिए बयान पर संजय दत्त ने दी सफाई, बोले- स्क्रिप्टेड था, मेरी व्यक्तिगत सोच नहीं
विनोद खन्ना की जयंती पर भावुक हुए जैकी श्रॉफ, पुरानी तस्वीरें शेयर कर बोले- 'हमेशा दिलों में रहेंगे'
कमर दर्द से हैं परेशान? पूर्ण शलभासन से मिलेगा आराम, बढ़ेगा रक्त प्रवाह
बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'इसे सुनते ही डांस करने का मन करता है', हेली शाह का नवरात्र स्पेशल सॉन्ग 'गलगोटो' रिलीज
काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल
रॉ के संस्थापक आर.एन. काओ की कहानी बड़े पर्दे पर लाएंगे करण जौहर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार कर्म की सिद्धि के लिए जरूरी हैं ये 5 कारक, जानिए सफलता के पीछे छिपा गहरा रहस्य
शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
सारा दिन लैपटॉप पर बैठते हैं? रीढ़ की जकड़न और थकान दूर करेगा ये योगासन
नटराजासन से पहले जरूर करें ये 7 पूर्वाभ्यास, इन स्टेप्स से शरीर को बनाएं सेहतमंद
देखें आज 07/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope