वाशिंगटन | अमेरिका की उप विदेश मंत्री वेंडी शेरमन ने रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए कहा है कि वह जून के अंत में पद छोड़ देंगी। 73 वर्षीय शर्मन अमेरिकी इतिहास की पहली महिला हैं, जो इस पद तक पहुंची है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
शर्मन ने शुक्रवार सुबह विदेश विभाग के कर्मचारियों को एक ईमेल भेजा, जिसमें रिटायरमेंट की घोषणा की गई।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 30 साल पहले विदेश सेवा में शामिल होने वाली शर्मन पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रशासन में राजनीति मामलों की अंडर सेक्रेटरी ऑफ स्टेट थीं। साथ ही इस पद पर सेवा देने वाली वह पहली महिला भी थीं।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय में उप विदेश मंत्री दूसरे सर्वोच्च राजनयिक होते हैं।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope