• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूएस में कोविड के नए मामले उच्च स्तर पर पहुंचे: सीडीसी

US Covid cases reach new daily high: CDC - World News in Hindi

वाशिंगटन। अमेरिका में रोजाना नए कोविड -19 मामलों की वर्तमान सात-दिवसीय औसत 150,000 से ज्यादा है, जो पिछले सप्ताह की तुलना में 4.9 प्रतिशत अधिक है। ये आंकड़े रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) की ताजा रिपोर्ट में सामने आए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के हवाले से कहा कि वर्तमान सात-दिवसीय औसत 153,246 थी, जो लगभग एक साल पहले देखे गए आंकड़े से 123.6 प्रतिशत अधिक थी और 18 जून, 2021 को सबसे कम रिकॉर्ड से 1,217.0 प्रतिशत अधिक थी। शनिवार की सुबह तक, देश में कुल मामले और मरने वालों की संख्या क्रमश: 39,848,170 और 647,573 है। 25-31 अगस्त को नए अस्पताल में दाखिले का वर्तमान सात-दिवसीय दैनिक औसत 12,156 था, जो पिछले सात दिनों के औसत से 1.7 प्रतिशत अधिक था।
नई मौतों की वर्तमान सात-दिवसीय औसत 1,047 थी, जो पिछले सात-दिवसीय औसत की तुलना में 3.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी।
देश ने अब तक 37.21 करोड़ वैक्सीन की खुराकें दी है।
कुल मिलाकर, लगभग 20.59 करोड़ लोग, या कुल अमेरिकी आबादी के 62 प्रतिशत लोगों को कम से कम एक खुराक मिल चुकी हैं।
लगभग 17.5 करोड़ लोगों, या कुल अमेरिकी आबादी के 52.7 प्रतिशत लोगों को पूरी तरह से टीका लगाया गया है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-US Covid cases reach new daily high: CDC
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: us covid cases reach new daily high, cdc, covid 19, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved