• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अमेरिका ने कूटनीति के साथ धोखा क‍िया, तेहरान सोच-समझकर करेगा फैसला : इस्माइल बघाई

US Betrayed Diplomacy; Tehran Will Decide Prudently: Esmail Baghaei - World News in Hindi

तेहरान। ईरान ने सोमवार को वॉशिंगटन की उलझी हुई कार्रवाइयों का हवाला देते हुए साफ कर दिया कि उसने अभी तक अमेरिका के साथ अगले दौर की बातचीत में हिस्सा लेने पर कोई फैसला नहीं किया है। तेहरान में साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा क‍ि अब तक हमने अगले दौर की बातचीत को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है। प्रवक्ता ने अमेरिका की आलोचना करते हुए कहा कि वॉशिंगटन एक तरफ कूटनीति की बात करता है, लेकिन दूसरी तरफ उसके कदम उससे मेल नहीं खाते। युद्धविराम की शुरुआत से ही ईरान को अमेरिका की तरफ से खराब नीयत और लगातार शिकायतों का सामना करना पड़ा है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शुरुआत में अमेरिका कह रहा था कि लेबनान युद्धविराम का हिस्सा नहीं है, जबकि दूसरी तरफ इसके उलट दावे किए जा रहे थे।
तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, बघाई ने कहा कि समझौता होने के बाद भी ईरान को होर्मुज स्‍ट्रेट में समुद्री गतिविधियों में गतिरोध का सामना करना पड़ा। इसमें रविवार रात एक ईरानी व्यापारिक जहाज पर अमेरिका का हमला भी शामिल है, जिसे उन्होंने युद्धविराम का उल्लंघन और आक्रामक कदम बताया।
रविवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिकी सेना ने ओमान की खाड़ी में एक ईरानी झंडे वाले मालवाहक जहाज को रोककर अपने कब्जे में ले लिया, जो अमेरिकी नाकेबंदी को पार करने की कोशिश कर रहा था।
बघाई ने कहा कि इस तरह की असंगत हरकतों से ईरान का भरोसा और कम होगा। उन्होंने कहा कि तेहरान अपने राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए आगे का फैसला बहुत सोच-समझकर करेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका ने दो बार कूटनीति के साथ धोखा किया है और ईरान की संप्रभुता और संपत्तियों पर हमला किया है। पिछले एक साल के बहुत महंगे अनुभव को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। कूटनीतिक रास्ते खुले होने के बावजूद देश को दुश्मन की साजिशों से सावधान रहना होगा और ईरान सभी हिस्से पर नजर बनाए हुए है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-US Betrayed Diplomacy; Tehran Will Decide Prudently: Esmail Baghaei
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: iran us talks, tehran statement, ismail baghaei, iran foreign ministry, strait of hormuz tension, donald trump iran ship, us iran conflict, middle east tension, diplomacy crisis iran us, ceasefire violation iran, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved