• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यहूदियों को शरण देने के लिए भारत की सराहना

united nations says india hailed for giving refuge to jews fleeing nazi genocide - World News in Hindi

संयुक्त राष्ट्र। नाजियो के अत्याचार और नरसंहार से भागे यहूदियों को शरण देने के लिए भारत की सराहना की गई है, जिसने दुनिया भर में धार्मिक उत्पीड़न से भागे लोगों के लिए एक शरणस्थली होने की अपनी परंपरा को बरकरार रखा है। संयुक्त राष्ट्र ने अंतर्राष्ट्रीय नरसंहार स्मृति दिवस पर भारत के इस कदम की सराहना की। बी'नई बी'रिथ इंटरनेशनल के अध्यक्ष चार्ल्स कौफमैन ने यहां सोमवार को कहा कि भारत एक राष्ट्र की परंपरा पर खरा उतरा, हजारों यहूदियों को सुरक्षा मिली और उनका स्वागत किया गया, जब वे यूरोप में नाजियों द्वारा किए जा रहे नरंसहार से भाग निकले थे।

यह एक विशिष्ट रूप से अनदेखा एपिसोड था, जिसे मान्यता देने की आवश्यकता है। उन्होंने यहां 'इंडिया : अ डिस्टेंट हैवन विद द होलोकॉस्ट' विषय पर भारत के संयुक्त राष्ट्र मिशन और बी'नई बी'रिथ (एक वैश्विक यहूदी सेवा संगठन) द्वारा आयोजित बैठक को संबोधित करने के दौरान यह बात कही।

भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने कहा कि नरसंहार से भागे शरणार्थियों को शरण देना भारत की यहूदियों का स्वागत करने की परंपरा में था, जो हजारों साल पुरानी है।

उन्होंने कहा कि शरण मिलने के बाद यहूदियों ने भारत की कला, संस्कृति और अर्थव्यवस्था में योगदान दिया। अकबरुद्दीन ने कहा कि जब नाजियों ने यूरोप में यहूदियों का नरसंहार शुरू किया, उस समय भारत आजादी के लिए संघर्ष कर रहा था। फिर भी यह शरणार्थियों को शरण प्रदान करने में सफल रहा।

भारत में यहूदियों व अल्पसंख्यकों के मामले में विशेषज्ञ व लेखक केनेथ रॉबिंस ने कहा कि न केवल यहूदियों के लिए, बल्कि कई अन्य लोगों के लिए भारत एक ऐसी जगह रहा, जहां अल्पसंख्यक विकास करने में सक्षम रहे।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-united nations says india hailed for giving refuge to jews fleeing nazi genocide
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: united nations, india news, refuge to jews, fleeing nazi genocide, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved